JharkhandRanchi

उद्योग और कुटीर बोर्ड के साढ़े 32 हजार विलेज कोऑर्डिनेटर्स को 200 रुपये के लिए करना पड़ा दो साल का इंतजार

  • साल 2017 में की गयी नियुक्ति, साल 2018 में एकाएक कर दिया था कार्यमुक्त
  • एक करोड़ 60 लाख आवंटित होने के बाद भी लगा दो साल का समय

Ranchi: राज्य में उद्योग और कुटीर बोर्ड के साढ़े 32 हजार 620 विलेज कोऑर्डिनेटर्स को अपने मानदेय के 200 रुपये के लिए दो साल तक इंतजार करना पड़ा.

इनकी नियुक्ति नवंबर 2017 में बोर्ड की ओर से की गयी थी. पूर्व सरकार की ओर से इनकी नियुक्ति ग्राम उत्पादों को प्रोत्साहित करने और रोजगार सृजन करने के लिए की गयी थी. इसके बाद इनसे पंचायती राज विभाग के तहत एपीएल और बीपीएल सर्वे कराया गया.

पूर्व सरकार की ओर से बिना इनका मानदेय निर्धारित किये इन्हें बहाल किया गया. पंचायती राज विभाग के सर्वे के बाद विलेज कोऑडिनेटरों ने मानदेय की मांग की. मांग के लिए आवाज बुलंद करने पर नवंबर 2018 में इन्हें कार्य मुक्त कर दिया गया. हालांकि तब तक इनके लिए एक करोड़ 60 लाख रूपये का आवंटन कर दिया गया था.

बता दें लघु कुटीर उद्यम विकास बोर्ड उद्योग विभाग के अंतर्गत कार्यरत है.

इसे भी पढ़ें – Koderma :  15 से स्कूल नहीं खुले तो झारखंड प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन धरना-प्रदर्शन करेगा, सरकार को ज्ञापन सौंपा

दो साल बाद मिले 200

पंचायती राज विभाग के सर्वे के बाद विलेज कोऑडिनेटरों ने बार-बार मानदेय की मांग की. इसके बाद तत्कालीन सीईओ ने हर सर्वे पर दो सौ रुपये देने की बात कही. इसके बाद तत्कालीन सीएस ने इनके लिए एक करोड़ रुपये आवंटित किये जाने का निर्देश दिया.

बोर्ड को जब तक राशि आवंटित की जाती तब तक के लिए बोर्ड ने इन विलेज कोऑडिनेटरों को कार्य मुक्त कर दिया.

इन विलेज को-ऑडिनेटरर्स की नियुक्ति जिला कोऑडिनेटर्स की ओर से मौखिक रूप से की गयी थी. साल 2018 में कार्यमुक्त होने के बाद से ये विलेज को ऑर्डिनेटर्स अपने मानदेय के लिए संघर्ष करते रहे.

इसे भी पढ़ें –  Latehar : बरवाडीह, लातेहार और छिपादोहर में शक्तिपुंज एक्सप्रेस के ठहराव की मांग, रेलवे स्टेशन पर  धरना-प्रदर्शन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button