
Patna : बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में चुनाव लड़ने से पहले पार्टी द्वारा मांगे गये चरित्र प्रमाण लेने आये राजद नेता चंद्रहास चौपाल पुलिस की गिरफ्त में आ गये. चौपाल की गिरफ्तारी वर्ष 2016 में हुए एक अपहरण के मामले में की गयी है.
पुलिस का कहना है कि शंकरपुर थाने में मुकदमा संख्या 21/16 में चंद्रहास चौपाल आरोपी हैं. अपहरण के इस मामले में उनके खिलाफ वारंट जारी हुआ था, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया है. हालांकि राजद नेता ने कहा कि उन्हें झूठे आरोप में फंसाया जा रहा है.
इसे भी पढें : रामविलास पासवान के निधन के बाद गोयल को उपभोक्ता मामले, खाद्य व सार्वजनिक वितरण मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार
सिंहेश्वर विधानसभा से टिकट मांग रहे चंद्रहास चौपाल को पुलिस ने धर दबोचा
खबरों के अनुसार मधेपुरा जिले के सिंहेश्वर विधानसभा से राजद से टिकट मांग रहे चंद्रहास चौपाल को पुलिस ने धर दबोचा. बताया जा रहा है कि चंद्रहास चौपाल सिंहेश्वर विधानसभा से टिकट दिये जाने का आश्वासन मिला था. पार्टी द्वारा उनसे चरित्र प्रमाण मांगा गया था.
इसे भी पढें : पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने रामविलास पासवान को श्रद्धांजलि दी, बिहार में होगा अंतिम संस्कार
चरित्र प्रमाण पत्र लेने मधेपुरा अनुमंडल कार्यालय पहुंचे थे
इसी क्रम में गुरुवार को वे अपना चरित्र प्रमाण पत्र लेने मधेपुरा अनुमंडल कार्यालय पहुंचे थे. लेकिन कार्यालय परिसर में ही पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया. इस मामले में चंद्रहास ने कहा कि रायभीर पंचायत से मुखिया रहा हूं. इस बार सिंहेश्वर विधानसभा से चुनाव लड़ने के लिए राजद से टिकट मिलने वाला था. कहा कि पुलिस ने जिस मामले में गिरफ्तारी की है, उससे दूर दूर तक उनका कोई वास्ता नहीं है.
इसे भी पढें : चारा घोटाला : चाईबासा ट्रेजरी केस में लालू प्रसाद को मिली बेल, पर अभी काटनी पड़ेगी जेल




