Bihar UpdatesELECTION SPECIALRanchi

बिहार विधानसभा चुनाव: 5 सीटों के लिये झामुमो ने जारी की पहली सूची

Ranchi: बिहार में आरजेडी से अपनी राह अलग कर चुके झारखंड मुक्ति मोर्चा बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी भागीदारी दिखायेगा. मंगलवार को सात सीटों पर चुनाव लड़ने की घोषणा के बाद पार्टी ने पांच विधानसभा सीटों के लिये कैंडिडेट के नाम का ऐलान गुरुवार को कर दिया. पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष शिबू सोरेन की सहमति से इसकी सूची जारी की गयी है.

इसे पार्टी के केंद्रीय महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य के हस्ताक्षर से मीडिया में जारी किया गया है. बिहार विधानसभा के चकाई विधानसभा (विस क्षेत्र सं243), झाझा ((विस क्षेत्र सं 242), कटोरिया ((विस क्षेत्र सं162), मनिहारी (विस क्षेत्र सं 67) और धमदाहा (विस क्षेत्र सं 61) पर कैंडिडेट फाइनल कर लिया गया है.

इसे भी पढ़ेंः कांटाटोली फ्लाईओवरः दो साल में होना था काम, चार साल बाद भी डीपीआर में फंसा है ‘कांटा’

जानें किस सीट पर कौन हैं कैंडिडेट

विधानसभाकैंडिडेट
चकाईएलिजाबेथ सोरेन
झाझाअजीत कुमार
कटोरियाअंजेला हांसदा
मनिहारीफूलमणि देवी
धमदाहाअशोक कुमार हांसदा

इसे भी पढ़ेंः रांची: फादर स्टेन स्वामी को एनआइए ने हिरासत में लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button