JharkhandMain SliderRanchi

कुंवर सिंह पाहन होंगे RMC के नये उप नगर आयुक्त, रजनीश कुमार कार्मिक में देंगे योगदान

Ranchi : झारखंड सरकार ने गुरुवार को झारखंड प्रशासनिक सेवा के चार अधिकारियों का तबादला किया है. कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने इस बाबत अधिसूचना जारी कर दी है. धनबाद स्थित खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार (माडा) में सचिव रहे कुंवर सिंह पाहन को रांची नगर निगम में उप नगर आयुक्त बनाया गया है.

इसे भी पढ़ें – दस दिनों में शुरू हो जायेगा होल्डिंग टैक्स और ट्रेड लाइसेंस बनना, चेंबर की मांग पर नगर आयुक्त ने किया आश्वस्त

 कौन अधिकारी कहां गये

  • शैलेंद्र कुमार लाल को देवघर नगर निगम का नगर आयुक्त नियुक्त किया गया है. वह अपने कार्यों के साथ संथाल परगना क्षेत्र जियाडा के क्षेत्रीय निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे.
  • वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग में कार्यरत उपसचिव सुरजीत कुमार सिंह को पलामू में अपर समाहर्ता नियुक्त किया गया है.
  • कुंवर सिंह पाहन को रांची नगर निगम का उप नगर आयुक्त बनाया गया है.
  • वर्तमान में रांची नगर निगम में कार्यरत उप नगर आयुक्त रजनीश कुमार अब कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में योगदान देंगे.

इसे भी पढ़ें – राज्य के सभी व्यापारिक और औद्योगिक ईकाईयों के कर्मियों की होगी एड्स स्क्रीनिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button