Ranchi

आकांक्षा 40 की इंजीनियरिंग कोचिंग के लिए 309 और मेडिकल के लिए 147 चयनित, जैक ने जारी किया रिजल्ट

Ranchi: झारखंड एकेडमिक काउंसिल की ओर से आकांक्षा– 40 कोचिंग की नामांकन परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है. इस परीक्षा में 456 स्टूडेंट्स ने सफलता हासिल की है. आकांक्षा– 40 माध्यमिक शिक्षा निदेशालय की ओर से चलाये जाने वाला सरकारी कोचिंग है. इसमें चयनित स्टूडेंट्स को आवासीय सुविधा के साथ सरकार अपने खर्चे पर मेडिकल और इंजीनियरिंग परीक्षाओं की तैयारी कराती है.

इसे भी पढ़ेंः दस दिनों में शुरू हो जायेगा होल्डिंग टैक्स और ट्रेड लाइसेंस बनना, चेंबर की मांग पर नगर आयुक्त ने किया आश्वस्त

इंजीनियरिंग में धनबाद से सर्वाधिक छात्र  चयनित

सत्र 2020 की परीक्षा में इंजीनियरिंग के लिए कुल 309 स्टूडेंट्स सेलेक्ट हुए हैं. इसमें धनबाद से सबसे ज्यादा स्टूडेंट्स हैं. धनबाद जिला से 44 स्टूडेंट्स का चयन किया गया हैं. वहीं सबसे कम स्टूडेंट्स खूंटी और गुमला जिला से हैं. इन दोनों जिला से एक-एक स्टूडेंट्स का चयन हुआ है. अन्य जिलों में पूर्वी सिंहभूम से 29, जामताड़ा से 28, बोकारो से 23, देवघर से 18, हजारीबाग से 17, लातेहार से 16, रांची से 16, चतरा से 15, गिरिडीह से 15, गोड्डा से 15, पलामू से 14, कोडरमा से 12, सरायकेला-खरसावां से 09, रामगढ़ से 07, पाकुड़ से 06, साहेबगंज से 06, लोहरदगा से 05, पश्चिमी सिंहभूम से 05, गढ़वा से 04, दुमका से 03 का चयन हुआ है.

इसे भी पढ़ेंः सदर को कोविड अस्पताल बनाने के लिए 21 डॉक्टर मिले, एक भी एनेस्थेटिक नहीं, कौन चलायेगा ICU और वेंटिलेटर?

मेडिकल कोचिंग के लिए जामताड़ा और लातेहार से 19 स्टूडेंट्स

वहीं मेडिकल परीक्षा की तैयारी के लिए चयनित छात्रों की बात करें तो जामताड़ा से 19, लातेहार से 19, पूर्वी सिंहभूम से 14, गोड्डा से 10, गिरिडीह से 09, साहेबंगज से 09, गढ़वा से 08, रांची से 08, हजारीबाग से 07, बोकारो से 06, सरायकेला-खरसावां से 06, पश्चिमी सिंहभूम से 05, देवघर से 04, धनबाद से 04, कोडरमा से 04, पलामू से 04, दुमका और गुमला से तीन-तीन, चतरा से दो और लोहरदगा, पाकुड़ और रामगढ़ जिला से एक-एक स्टूडेंट का चयन हुआ है.

इसे भी पढ़ेंः सदर को कोविड अस्पताल बनाने के लिए 21 डॉक्टर मिले, एक भी एनेस्थेटिक नहीं, कौन चलायेगा ICU और वेंटिलेटर?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button