Main SliderNationalNEWS

हाथरस जा रहे राहुल गांधी पुलिस के साथ धक्कामुक्की में सड़क पर गिरे

New Delhi : हाथरस की बेटी की मौत के बाद उसके परिवार से मिलने जा रहे राहुल गांधी की पुलिस के साथ धक्कामुक्की हो गयी. इसमें राहुल सड़क पर गिर पड़े.

राहुल गांधी मृतका के परिवारवालों से मिलने के लिए जाना चाहते थे. लेकिन पुलिस धारा 144 और महामारी ऐक्ट का हवाला देते हुए उन्हें जाने से रोक रही थी.

इसे भी पढ़ें – दुमका उपचुनावः जेएमएम ने बसंत सोरेन के नाम पर लगायी मुहर, 12 अक्टूबर को भरेंगे पर्चा

कांग्रेसियों का काफिला साथ था

राहुल और प्रियंका के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता भी जा रहे थे. रणदीप सिंह सुरजेवाला, राजीव शुक्ला और यूपी कांग्रेस अध्यक्ष अजय सिंह लल्लू भी उनके साथ थे.

करीब 12 बजे राहुल और प्रियंका गांधी  कांग्रेस कार्यकर्ताओं को साथ लेकर हाथरस के लिए निकले. नोएडा में डीएनडी पर पुलिस का जबर्दस्त बंदोबस्त था, लेकिन यूपी पुलिस ने उन्हें आगे बढ़ने दिया.

इसे भी पढ़ें – BSNL: 1400 करोड़ प्रतिमाह की कमाई, वेतन के लिए 365 करोड़ रुपये की जरूरत, फिर भी कर्मचारियों को 50वें दिन मिलती है सैलरी

यमुना एक्सप्रेस वे पर हुई घटना

राहुल और प्रियंका इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ ग्रेटर नोएडा के रास्ते यमुना एक्सप्रेस पर हाथरस के लिए आगे बढ़े. यमुना एक्सप्रेस-वे पर पुलिस के साथ राहुल गांधी की धक्का-मुक्की हो गयी जिसमें वह जमीन पर झाड़ियों में गिर पड़े.

राहुल गांधी भी हाथरस जाने पर अड़े हुए थे. उन्होंने कहा पुलिस से कहा कि आखिर उन्हें किस आधार पर रोका जा रहा है. उन्होंने कहा कि वह अकेले हाथरस जाना चाहते हैं.

इसे भी पढ़ें – बेरमो उपचुनाव: कांग्रेस कैंडिडेट पर संशय, बोकारो जिला अध्यक्ष से 3 अक्टूबर तक मांगी गयी इच्छूक उम्मीदवारों की सूची

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button