Main SliderSports

IPL : रोहित शर्मा ने कहा- थके होने की वजह से सुपर ओवर में ईशान से बैटिंग नहीं कराई

Dubai : आईपीएल का एक और मैच जिसका नतीजा सुपर ओवर में निकला. मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का यह मैच भी अंतिम क्षणों तक रोमांचक रहा. एक अच्छी स्थिति में रहते हुए भी मुंबई की टीम जीत हासिल नहीं कर सकी. दूसरी ओर किस्मत विराट कोहली के साथ थी और उनकी टीम ने आखिरी क्षणों में जीत हासिल की. मैच के बाद अब सवाह उठ रहे हैं कि क्या सुपर ओवर में ईशान किशन बैटिंग करते तो क्या परिणाम कुछ और होता ? बहरहाल रोहित शर्मा इससे इत्तेफाक नहीं रखते. उन्होंने अपने निर्णय को सही करार दिया है.

इसे भी पढें :Bihar Election: चुनाव से पहले जारी है दल बदल का खेल, रालोसपा के प्रदेश अध्यक्ष राजद में शामिल

ईशान ने बनाए शानदार 99 रन, फिर भी हारी टीम

दुबई के स्टेडियम में सोमवार को एक बार फिर से रनों की बरसात हुई. गर्म और उमस भरी शाम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने पहले बल्लेबाजी का न्योता मिलने पर तीन विकेट पर 201 रन का अच्छा स्कोर बनाया. जवाब में मुंबई इंडियंस ने खराब शुरूआत से ऊबरते हुए पांच विकेट पर उतने ही स्कोर बनाया. मुंबई की ओर से झारखंड के ईशान किशन की शानदार 99 रनों की पारी ही थी कि वह टाई कराने में सफल रही. पर इसके बाद जो हुआ वह ईशान को सालता रहेगा.

सुपर ओवर में मुंबई इंडियंस ने कीरोन पोलार्ड और हार्दिक पांडया को भेजा. पर नवदीप सैनी ने सिर्फ 7 रन ही दिए. जवाब में अरसीबी की ओर से विराट कोहली और एबी डिविलियर्स की जोड़ी ने आसानी से लक्ष्य को पूरा कर लिया.

इसे भी पढें :सुशांत सिंह राजपूत की संदेहास्पद मौत का मामला : एम्स ने सीबीआई को सौंपी रिपोर्ट, खुल सकते हैं कुछ नये राज

कई बार चीजें उस तरह से नहीं होती जैसा आप चाहते हैं

अपने शानदार प्रदर्शन के बाद भी टीम की हार से ईशान काफी निराश दिखे. कहा जा रहा है कि सुपर ओवर में ईशान को बैटिंग करना चाहिए था तब शायद नतीजा कुछ और होता. फैंस का कहना है कि ईशान शानदार बैटिंग कर रहे थें और लय में थे. हालांकि मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने अपने निर्णय को सही ठहराया है. उनका कहना है कि ईशान काफी थके हुए थे और इसी वजह से उनसे सुपर ओवर में बैटिंग नहीं करायी गयी. रोहित ने कहा कि हार्दिक पंडया और कीरोन पोलार्ड दोनों ही अच्छे स्ट्राइकर हैं. पर कई बार चीजें उस तरह से नहीं होती जैसा आप चाहते हैं.

इसे भी पढें :पंचायतों में 14वें वित्त के पैसे से लगे सोलर वाटर मेंटेनेंस का पैसा हुआ गोल, सोशल ऑडिट की उठी मांग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button