
♦तीन गिरफ्तार, चुनाव में भेजने की थी तैयारी
Palamu : पड़ोसी राज्य बिहार में शराब पर प्रतिबंध लगाये जाने के बाद झारखंड से लगातार तस्करी कर शराब इस राज्य में भेजी जा रही है. सरकारी शराब दुकानों से देसी और अंग्रेजी शराब चोरी छुपे बिहार बार्डर टपाये जाते हैं. इस गोरखधंधे में शामिल एक मुखिया की करतूत गुरुवार को सामने आयी.
आशंका के आधार पर मुखिया के गोदाम में छापेमारी की गयी तो वहां से सैकड़ों पेटी शराब और एफसीआइ का चावल बरामद किया गया. इस सिलसिले में अबतक तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि मुखिया सहित अन्य तीन के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है. गोदाम को सील कर दिया गया है.
इसे भी पढ़ें – छठी जेपीएससी में सफल अभ्यर्थियों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, हाइकोर्ट ने दिया प्रतिवादी बनाने का निर्देश
भूसे के ढेर में छिपा कर रखा गया था
छतरपुर के एसडीपीओ शंभू सिंह ने बताया कि हरिहरगंज थाना क्षेत्र के भगत तेंदुआ स्थित बेलौदर पंचायत के मुखिया उमेश साव के गोदाम में पुलिस ने छापामारी की. इस दौरान भूसा के ढेर में छुपा कर रखी गयी भारी मात्रा में देसी व अंग्रेजी शराब बरामद की गयी. शराब की करीब एक हजार से 12सौ पेटियां बरामद की गयी. 6 पिकअप वैन में लादकर शराब की पेटियों को थाना लाया गया.
एसडीपीओ ने कहा कि भगत तेंदुआ एनएच 98 से सटा हुआ है और बिहार बार्डर से 2 किलोमीटर दूर है. बिहार में चुनाव होनेवाला है. उम्मीद की जा रही है कि चुनाव में भारी मात्रा में शराब बिहार भेजने की तैयारी थी. नौडीहा बाजार और लठेया में उमेश साव की सरकारी शराब दुकान का ठेका है. गोदाम में एफसीआइ का चावल भी मिला है. इस सिलसिले में छतरपुर एसडीओ को जानकारी दी गयी है. एसडीओ भी अपने स्तर से इस मामले में कार्रवाई करेंगे. अबतक तीन लोगों की गिरफ्तारी हुई है. मुखिया, बोलेरो मालिक और चालक पर कार्रवाई की जा रही है. बोलेरो जेएच 01 एयू 2196 में शराब भरी मिली है.
हरिहरगंज के पुलिस निरीक्षक दीपक कुमार ने बताया कि बीती रात पीएसआइ अवधकिशोर पांडे रात्रि गश्ती पर थे. एनएच 98 से सटे भगत तेंदूवा के समीप एक बोलेरो दिखा. पुलिस गाड़ी को देखकर चालक आगे बढ़ने के बजाय बोलेरो को बैक कर लिया. आशंका होने पर उसका पीछा किया गया. बोलेरो एक गोदामनुमा मकान के अंदर घुस गयी. काफी देर प्रयास करने के बाद गोदाम का दरवाजा खोला गया.
सर्च करने पर वहां भारी मात्रा में शराब पेटियों में बंद मिली. सूचना के बाद थाना से अतिरिक्त पुलिस बल लेकर एसआई इन्द्रदेव राम को मौके पर भेजा गया. यहां से करीब एक हजार से अधिक पेटी शराब जब्त की गयी. जब्त शराब में देसी की मात्रा अधिक थी. बीयर और अंग्रेजी शराब भी मौके से जब्त की गयी. उन्होंने कहा कि इस सिलसिले में अररूआ कला के नीतीश पासवान, पिपरा के पोलदाह निवासी कमलेश कुमार यादव और हरिहरगंज के ममरखा निवासी वोकिल सिंह को गिरफ्तार किया गया है. मुखिया और बोलेरो चालक-मालिक की तलाश तेज की गयी है.
इसे भी पढ़ें – गढ़वा बाइपास निर्माण की सबसे बड़ी बाधा दूर: मिथिलेश ठाकुर




66704 152967This was an incredible post. Genuinely loved studying your site post. Your data was quite informative and beneficial. I feel you will proceed posting and updating often. Searching forward to your subsequent 1. 976971
474297 701902There is noticeably a bundle comprehend this. I suppose you produced specific nice points in functions also. 8538