
New Delhi/Patna: विधानसभा चुनाव से पहले बिहार में योजनाओं की बहार है. केंद्र सरकार ने सौगातों की बौछार कर रखी है. इसी कड़ी में सोमवार को पीएम मोदी बिहार को 14 हजार करोड़ से अधिक लगात वाली परियोजनाओं की शुरुआत करेंगे.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सोमवार को बिहार में नौ राजमार्ग परियोजनाओं का शिलान्यास करने के साथ-साथ राज्य के 45,945 गांवों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ने वाली सेवाओं का भी उद्घाटन करेंगे. नौ राजमार्ग परियोजनाओं की कुल लंबाई लगभग 350 किलोमीटर हैं और इनकी लागत 14,258 करोड़ रुपये है.
इसे भी पढ़ेंः राज्यसभा में हंगामा करनेवाले 8 सांसदों को सभापति ने एक हफ्ते के लिए निलंबित किया, कहा-घटना से बेहद दुखी हूं
14,258 करोड़ की लगात वाली नौ राजमार्ग परियोजना
बिहार चुनाव को लेकर केंद्र सरकार ने पूरी ताकत झोंक रखी है. प्रदेश के लिए योजनाओं की छड़ी लगा दी गयी है. वहीं सोमवार को पीएम प्रदेश में 14 हजार करोड़ से अधिक की लगात से बनने वाली नौ राजमार्ग परियोजनाओं की नींव रखेंगे. साथ ही 45,945 गांवों को ऑप्टिकल फाइबर नेटवर्क से जोड़ने वाली सेवाओं का भी उद्घाटन करेंगे. इस दौरान पीएम एकबार फिर वर्चुअल तरीके से बिहार को संबोधित करेंगे.
पीएमओ की ओर से जारी बयान में कहा कि प्रस्तावित राजमार्ग राज्य के विकास का मार्ग प्रशस्त करेंगे, लोगों को बेहतर संपर्क व सुविधाएं मुहैया होंगी और इससे आर्थिक विकास भी होगा. इन परियोजनाओं से पड़ोसी राज्यों खासकर उत्तर प्रदेश और झारखंड के लोगों के साथ-साथ सामानों की आवाजाही सुगम होगी.
मोदी ने वर्ष 2015 में बिहार में महत्वपूर्ण अधोसंरचना विकास के लिए एक विशेष पैकेज की घोषणा की थी. इस पैकेज में 54,700 करोड़ रुपये लागत की 75 परियोजनाएं शामिल थी. इनमें से 13 परियोजनाएं पूरी हो चुकी हैं और 38 परियोजनाओं पर काम जारी है. शेष परियोजनाओं की शुरुआत होनी है. इन परियोजनाओं के पूरा हो जाने के बाद बिहार की सभी नदियों पर पुल बनकर तैयार हो जाएंगे और सभी प्रमुख राजमार्ग चौड़े और मजबूत हो जाएंगे.
ऑप्टिकल फाइबर इंटरनेट सेवा की विस्तृत् जानकारी देते हुए पीएमओ ने इसे प्रतिष्ठित परियोजना बताया जिसके तहत राज्य के सभी 45,945 गांवों को जोड़ा जाएगा. इससे राज्य के दूरदराज क्षेत्रों में डिजिटल क्रांति आएगी. इस परियोजना से लोगों को डिजिटल सेवाओं का लाभ मिल सकेगा.
इसे भी पढ़ेंः नीतीश सरकार पर तेजस्वी का हमलाः कहा- बिहार के विकास के लिए खरपतवार को उखाड़ फेंकना होगा
12 दिनों में पांच आयोजन
बता दें कि इस साल अक्टूबर-नवंबर में बिहार में चुनाव होनेवाले हैं. चुनाव की घोषणा से पहले केंद्र सरकार बिहार पर मेहरबान है. एक के बाद कई योजनाओं की शुरुआत और शिलान्यास पीएम द्वारा किया जा रहा है. सियासी जंग साधने के लिए पीएम मोदी जोरशोर से जुटे हैं. 12 दिनों में ये पांचवां आयोजन है. साथ ही पांचवी बार पीएम बिहार की जनता से वर्चुअली मुखातिब होंगे. पीएम ने इसकी शुरुआत 20 जून को गरीब कल्याण योजना की शुरुआत के साथ की थी.
उल्लेखनीय है कि मोदी ने हाल के दिनों में बिहार में कई विकास योजनाओं का शुभारंभ और उद्घाटन किया है. ये परियोजनाएं रेल, अधोसंरचना, सेतु, पीने का पानी और सिंचाई से संबंधित हैं. राज्य में अक्टूबर-नवम्बर में चुनाव होने हैं.
इसे भी पढ़ेंः बिहार चुनाव : राजनीतिक, धार्मिक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी, 100 लोग ही शामिल हो सकेंगे





52156 647708This write-up contains wonderful original thinking. The informational content here proves that issues arent so black and white. I feel smarter from just reading this. 209659
68484 224086You developed some decent points there. I looked more than the internet for your issue and discovered many people will go along with together together with your internet site. 283765