
Jamshedpur : जुगसलाई में एक दामाद ने रॉड से मारकर अपने ससुर की हत्या कर दी. सोमवार की सुबह जुगसलाई में लहूलुहान हालत में एक शव बरामद किया गया. शव की पहचान जुगसलाई बजरंग टेकरी रोड निवासी 55 वर्षीय दीना बेहरा के रूप में हुई. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें :बिहार चुनाव से पहले एक और सौगातः 14 हजार करोड़ की लगात वाली नौ राजमार्ग परियोजनाओं का पीएम करेंगे शिलान्यास
दामाद ने की रॉड से पिटाई
मिली जानकारी के अनुसार, दीना बेहरा का दामाद रोहित कुमार उसके घर आया था. रात को ही उसका दामाद के साथ कुछ बात को लेकर विवाद हो गया. जिसके बाद हालत मारपीट तक पहुंच गई. दामाद रोहित ने घर में ही रखे हुए एक रॉड को उठाया और अपने ससुर के सिर पर दे मारा. जिसके बाद ससुर घायल हालत में घर से भागा और सीधे चौक बाजार में लगे अपने ठेले पर आकर सो गया. अत्यधिक खून बहने के कारण उसकी मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें :IPL का रोमांच : मार्कस स्टोइनिस की आतिशी बल्लेबाजी, महज 21 गेदों में बनाए 53 रन
आरोपी दामाद को पुलिस ने किया गिरफ्तार
घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी दामाद रोहित कुमार को गिरफ्तार कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त रॉड भी बरामद कर लिया है. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और परिवार के अन्य लोगों से भी पूछताछ कर रही हैं. उक्त व्यक्ति के बारे में यह कहा जाता है कि जुगसलाई चौक बाजार में ही वह सोता था. रात को चूंकि वह अकेले घायल अवस्था में ही ठेले पर सो गया इस कारण किसी का ध्यान उस पर नहीं गया. इस वजह से उसकी मौत हो गई.
इसे भी पढ़ें :नियोजन नीति पर आज झारखंड हाईकोर्ट सुनाएगा फैसला




