
Lakhimpur Kheri (UP): उत्तर प्रदेश स्थित लखीमपुर खीरी जिले के एक गांव में 13 साल की एक लड़की की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या कर दी गयी. सपा और बसपा ने इस घटना का जिक्र करते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है.
पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक प्रताप ने रविवार को बताया कि ईसानगर थाना क्षेत्र के एक गांव में 13 वर्षीय एक लड़की शुक्रवार को अपने खेत में गयी थी. घर वापस नहीं लौटने पर परिजन ने उसकी तलाश की. इसी दौरान एक गन्ने के खेत से लड़की का शव बरामद किया गया.
इसे भी पढ़ें- देश में Corona के 63 हजार से अधिक नये केस, 26 लाख के करीब पहुंचा आंकड़ा
गले में पट्टा डालकर किशोरी को घसीटा
बताया जा रहा है कि रेप के बाद किशोरी को आरोपियों ने गला में पट्टा बांधकर पहले घसीटा और फिर उसकी हत्या कर दी गयी. वहीं पुलिस उपाधीक्षक अभिषेक प्रताप बताया कि शुरू में उस लड़की की दोनों आंखें फोड़े जाने और जबान काटने की खबर मिली थी, लेकिन पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में ऐसा कुछ भी सामने नहीं आया है। रिपोर्ट के मुताबिक लड़की की दुष्कर्म के बाद गला दबाकर हत्या की गयी है.
प्रताप ने बताया कि लड़की के पिता की शिकायत पर पुलिस ने संजय और संतोष नामक युवकों को गिरफ्तार किया है. मामले की जांच की जा रही है.
इसे भी पढ़ें- पढ़िये, विनय सौरभ की बहन व जीजा पर लिखा यह पोस्ट, कांप जाएंगे आप, पता चल जायेगा देवघर में ऐसे हो रहा Corona का इलाज
भाजपा काल में बच्चियों और नारियों का उत्पीड़न चरम पर: अखिलेश यादव
इस बीच, समाजवादी पार्टी (सपा) अध्यक्ष और उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने रविवार को ट्वीट कर कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में एक बेबस किशोरी से दुष्कर्म के बाद उसकी निर्मम हत्या इंसानियत को झकझोर देने वाली घटना है. भाजपा काल में बच्चियों और नारियों का उत्पीड़न चरम पर है.
उन्होंने कहा कि बलात्कार, अपहरण, अपराध और हत्याओं के मामले में भाजपा सरकार प्रश्रयकारी क्यों बन रही है. उधर, बहुजन समाज पार्टी (बसपा) अध्यक्ष एवं प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने भी इस मामले पर ट्वीट करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश के लखीमपुर में दलित नाबालिग के साथ बलात्कार के बाद उसकी नृशंस हत्या अति दुखद और शर्मनाक है. ऐसी घटनाओं से सपा और वर्तमान भाजपा सरकार में फिर क्या अंतर रह गया. सरकार दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे. बसपा की यही मांग है.
इसे भी पढ़ें- ऑनलाइन लगायी गयी जेल अदालत, 5 कैदियों को किया गया रिहा





Thanks for fantastic info I was looking for this info for my mission.
Thank you ever so for you article post.
Thanks so much for the blog post.
Like!! I blog frequently and I really thank you for your content. The article has truly peaked my interest.