JharkhandKhunti

खूंटी: कांची नदी में डूबने से रांची के दो युवकों की मौत, NDRF की टीम बुलायी गयी

Khunti : खूंटी थाना क्षेत्र के रंगरौड़ी धाम स्थित कांची नदी में डूबने से रांची के रहने वाले दो युवकों की मौत हो गयी. मृतक युवकों की पहचान ऋषभ कुमार और दीपू कुमार के रूप में हुई है. दोनों युवकों का शव गुफा के चट्टानों में फंसा रहा. इन दोनों को शव में से एक को स्थानीय गोताखोरों ने देर रात ढूंढ कर निकाला.

जबकि दूसरे छात्र का शव अब तक नहीं मिला है. शव नहीं मिलने की वजह से पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को बुलवाया है. एनडीआरएफ की टीम ने शव ढूंढना शुरू कर दिया है.

इसे भी पढ़ें –लखीमपुर खीरी में नाबालिग से गैंगरेप, गले में पट्टा डालकर हैवानों ने घसीटा, मौत

कांची नदी की गुफा में घूमने गये थे नौ युवक

जानकारी के मुताबिक, नौ युवक 15 अगस्त के मौके पर घूमने के लिए खूंटी स्थित कांची नदी की गुफा में गये थे. वहां पानी में उतरने के बाद दोनों युवक डूब गये. दोस्तों ने उन्हें बचाने का प्रयास किया. लेकिन शव गुफा में ही फंस गयी और गुम हो गयी थी.

एक युवक की शव नहीं मिलने की वजह से रविवार को एनडीआरएफ की टीम को बुलाना पड़ा. बरामद किये गये शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया. घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

इसे भी पढ़ें –देश में Corona के 63 हजार से अधिक नये केस, 26 लाख के करीब पहुंचा आंकड़ा

3 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button