Court NewsJharkhandRanchi

ऑनलाइन लगायी गयी जेल अदालत, 5 कैदियों को किया गया रिहा

Ranchi: झालसा के कार्यपालक अध्यक्ष न्यायाधीश एचसी मिश्रा के निर्देश पर व्यवहार न्यायालय के द्वारा ऑनलाइन जेल अदालत लगायी गयी. झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार के दिशा निर्देश पर जिला विधिक सेवा प्राधिकार रांची के द्वारा 15 अगस्त 2020 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर ऑनलाइन जेल अदालत का आयोजन किया गया. जेल अदालत में कुल 5 कैदियों की रिहा किया गया जिसमे धर्मेंद्र कुमार न्यायिक दंडाधिकारी रेलवे के न्यायलय से दो और अजय कुमार गुड़िया न्यायिक दंडाधिकारी रांची के न्यायलय से तीन कैदियों को रिहा किया गया.

इसे भी पढ़ें- देश में Corona के 63 हजार से अधिक नये केस, 26 लाख के करीब पहुंचा आंकड़ा

रिहा होने वाले कैदियों के नाम

  1. डोमन गोप
  2. एस. के.जमीरुद्दीन
  3. अनूप टोप्पो
  4. रुकेश कुमार
  5. पवन लोहरा

इसे भी पढ़ें- पढ़िये, विनय सौरभ की बहन व जीजा पर लिखा यह पोस्ट, कांप जाएंगे आप, पता चल जायेगा देवघर में ऐसे हो रहा Corona का इलाज

कैदियों से बात कर हुई मामले की सुनवाई

ऑनलाइन जेल अदालत की विशेषता यह रही कि सभी न्यायिक पदाधिकारी अपने आवासीय कार्यालय से वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से बिरसा मुंडा केंद्रीय कारागार होटवार रांची से जुड़े और अपने विचाराधीन कैदियों से बात कर मामले की सुनवाई की. इस जेल अदालत में मुख्य रूप से फहीम किरमानी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी, वैशाली श्रीवास्तव अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी,अभिषेक कुमार सचिव डालसा,अभिषेक प्रसाद, अजय गुड़िया सीनियर सिविल जज,परमानंद उपाध्याय एसडीजेएम, धर्मेंद्र कुमार रेलवे मजिस्ट्रेट, कुमारी नीतिका न्यायिक दंडाधिकारी और जेल अधीक्षक हामिद अख्तर उपस्थित थे.

मौके पर डालसा के द्वारा जेल के पैरा लीगल वालंटियर को कोरोना वायरस के संबंध में जागरूक भी किया गया साथ ही साथ उनको यह निर्देशित किया गया की जेल के सभी वार्डों में जाकर कैदियों को कोरोना वायरस के संबंध में जानकारी दें और उसके बचाव के बारे में बताएं.

इसे भी पढ़ें- पूर्व भारतीय कप्तान धोनी के साथ सुरैश रैना ने भी इंटरनैशनल क्रिकेट को कहा अलविदा

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button