Corona_UpdatesGiridihJharkhand

पांच दिनों बाद गिरिडीह में कोरोना संक्रमण के 93 नये मामले, एक्टिव केस हुए 165

  • ठीक हो चुके 48 लोग किये गये डिस्चार्ज

Giridih: पांच दिनों बाद गिरिडीह में एक बार फिर कोरोना संक्रमण के 93 नये केस शुक्रवार की शाम तक मिले हैं. वहीं संक्रमण से ठीक हो चुके 48 लोगों को सदर प्रखंड के अलावे गांवा और बगोदर के कोविड-19 हॉस्पिटल से डिस्चार्ज किया गया. दोनों हॉस्पिटलों से डिस्चार्ज किये गये संक्रमितों में 22 गांवा प्रखंड, सात बगोदर, छह सदर प्रखंड के, छह जमुआ और 4 डुमरी के लोग शामिल हैं.

देर शाम इसकी पुष्टि करते हुए सिविल सर्जन डॉ अवधेश सिन्हा ने बताया कि नये संक्रमितों में जमुआ के 49, डुमरी के 23, बेंगाबाद 8, देवरी के दो, गांवा से एक, पीरटांड से तीन, तिसरी से छह और सदर प्रखंड से हैं. देर शाम तक 93 केस सामने आने के बाद अब जिले में एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 165 हो गयी है.

इसे भी पढ़ें – आदित्य कुमार आनंद हजारीबाग और इकबाल आलम अंसारी सरायकेला-खरसावां के नये डीसी

सिविल सर्जन ने बताया कि सभी नये संक्रमितों की पहचान करने में स्वास्थ विभाग जुटा हुआ है. देर रात तक नये संक्रमितों की पहचान करने के बाद उनको कोविड-19 हॉस्पिटल में भर्ती किया जायेगा.

3500 सैंपलों की रिपोर्ट पेंडिंग

स्वास्थ विभाग के अनुसार जिले से हर रोज सैंपल जांच के लिए भेजे जा रहे हैं. लेकिन सही वक्त पर रिपोर्ट नहीं मिल रही है. इस कारण पूरे जिले से अब तक 3500 सैंपलों की रिपोर्ट पेंडिग पड़ चुके हैं.

इसे भी पढ़ें –झारखंड में 38.6 प्रतिशत आदिवासी आबादी को ही 12 महीने मिल पाता है काम

4 Comments

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button