Crime NewsJharkhandRanchi

गढ़वा: हथियार बेचने-बनाने के बड़े नेटवर्क का खुलासा, 19 आग्नेयास्त्रों के साथ 7 गिरफ्तार

Palamu/Garhwa: गढ़वा पुलिस ने मिनी गन फैक्ट्री के बड़े नेटवर्क का उद्भेदन करते हुए हथियार बनाने एवं बेचने वाले गिरोह को पकड़ा है. इसमें शामिल सात लोगों को जहां गिरफ्तार किया गया.

मौके से चाइना निर्मित पिस्टल के साथ 19 आग्नेयास्त्र व 106 जिंदा कारतूस बरामद किये गये. गढ़वा के अलावा यूपी, बिहार और झारखंड के कई इलाकों में यहां बने हथियारों की सप्लाइ की जाती थी.

गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई

पुलिस अधीक्षक श्रीकांत सुरेश खोटरे को मिली गुप्त सूचना के आलोक में गढ़वा के एसडीपीओ बहामन टूटी ने भारी मात्रा में हथियारों का जखीरा पकड़ा है. पुलिस को 11 देशी रिवाल्वर, पांच देशी कट्टा, मेड इन चाइना लिखा हुआ एक पिस्तौल, एक देशी पिस्तौल, एक .315 मिनी बोल्ट रायफल, एक एयरगन, 53 .32 बोर की गोलियां, 03 5.56 बोर की गोलियां, 02 .30 की गोलिया, 38 7.65 की जिंदा गोलियां, चाइना पिस्तौल की आठ गोलियां, एक लाख 25 हजार नगद, दो स्मार्टफोन आदि मिले हैं.

इसे भी पढ़ें – आदित्य कुमार आनंद हजारीबाग और इकबाल आलम अंसारी सरायकेला-खरसावां के नये डीसी

हथियार डीलर की गिरफ्तारी के बाद मिली सफलता

गढ़वा के एसपी ने बताया कि गुप्त सूचना पर गढ़वा एसडीपीओ के नेतृत्व में पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी गढ़वा एवं सहयोगियों की एक टीम द्वारा कार्रवाई की गयी.

नवादा में पप्पू चैधरी नामक हथियार डीलर के घर छापामारी की गयी जहां से भारी मात्रा में आग्नेयास्त्र, कारतूस, अवैध हथियार बिक्री से संबंधित रुपये बरामद किये गये.

केतार थाना से मिनी गन फैक्ट्री पकड़ी गयी

पप्पू चैधरी उर्फ प्रेम चैधरी के स्वीकारोक्ति बयान और निशानदेही पर केतार थाना क्षेत्र के बनो कला में राजकुमार विश्वकर्मा, नागेन्द्र विश्वकर्मा और रमेश विश्वकर्मा के घर पर छापामारी की गयी, जहां अवैध हथियार बनाने की फैक्ट्री, देशी रिवाल्वर, अर्द्धनिर्मित रिवाल्वर तथा बनाने के कई औजार बरामद किये गये. तीनों की गिरफ्तारी की गयी.

इसे भी पढ़ें – हजारीबाग एसपी कोरोना पॉजिटिव पाये गये

भवनाथपुर में भी हुई कार्रवाई

पुनः पप्पू चैधरी के ही निशानदेही पर भवनाथपुर के मकड़ी गांव में छापामारी की गयी. वहां से पप्पू के अवैध हथियार बेचने में पार्टनर रंजन जायसवाल को गिरफ्तार किया गया. पूरी छापेमारी में अवैध हथियार निर्माण से लेकर मुख्य डीलर तक सभी को गिरफ्तार कर पूरे रैकेट का पर्दाफाश किया गया.

पप्पू चौधरी रांची, गढ़वा के अलावा उत्तर प्रदेश एवं छतीसगढ़ में भी हथियार बिक्री का काम करता था. एक अन्य मामले में गुप्त सूचना पर टंडवा में भोला गुप्ता के घर छापामारी कर एक देशी रिवाल्वर एवं चार देसी कट्टा बरामद किया गया. इस संबंध में अलग-अलग कांड अंकित किये गये हैं. गिरफ्तार उपरोक्त चारों के अलावा शिव विश्वकर्मा, रंजन कुमार और भोला गुप्ता शामिल हैं. कार्रवाई टीम में 15 पुलिस कर्मी शामिल थे.

इसे भी पढ़ें – झारखंड में 38.6 प्रतिशत आदिवासी आबादी को ही 12 महीने मिल पाता है काम

5 Comments

  1. Very good article! We are linking to this particularly great content on our site. Keep up the great writing.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button