
Kozhikode : एयर इंडिया का एक प्लेन कोझिकोड एयरपोर्ट पर क्रैश हो गया. यह विमान दुबई से केरल आ रहा था. इसमें 174 यात्री और छह क्रू मेंबर सवार थे. कोझिकोड इंटरनेशल एयरपोर्ट (कारीपुर एयरपोर्ट) के रनवे पर फिसलने के बाद यह विमान घाटी में जा गिरा. प्लेन उड़ा रहे पायलट की मौत हो गयी है. डायरेक्टरेट जनरल ऑफ सिविल एविएशन (डीजीसीए) ने इस मामले में जांच का आदेश दिया है.
जानकारी के अनुसार दुर्घटना में विमान के दो टुकड़े हो गये हैं. घटना के बाद फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस की गाड़ियां घटनास्थल पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास किया. इस फ्लाइट की उड़ान संख्या IX1344 है. यह प्लेन दुबई से शाम के 4 बज कर 45 मिनट पर उड़ा था.
इसे भी पढ़ें – आदित्य कुमार आनंद हजारीबाग और इकबाल आलम अंसारी सरायकेला-खरसावां के नये डीसी
घायलों और मृतकों की संख्या का नहीं चला है पता
घायलों और मृतकों की संख्या के बारे में कोई पुष्ट जानकारी नहीं मिल पायी है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, भारी बारिश के कारण रनवे पर जलभराव हो गया था, इसी वजह से प्लेन रनवे से आगे निकल गया और लगभग 30 फीट गहरी खाई में जा गिरा.
इसे भी पढ़ें – हजारीबाग एसपी कोरोना पॉजिटिव पाये गये




I used to be able to find good info from your blog posts.
I always spent my half an hour to read this web site’s articles or reviews daily along with a mug of coffee.
A big thank you for your article.
Thanks so much for the blog post.
Like!! Thank you for publishing this awesome article.