
Ranchi : राज सरकार ने शुक्रवार देर शाम कई आइएएस अधिकारियों का तबादला-पदस्थापन किया है. स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव आदित्य कुमार आनंद को हजारीबाग का नया डीसी राज्य सरकार ने नियुक्त किया है. झारखंड के राज्यपाल के आदेश से कार्मिक प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग ने आइएएस अधिकारियों के तबादले का नोटिफिकेशन जारी किया है.
इसे भी पढ़ें – हजारीबाग एसपी कोरोना पॉजिटिव पाये गये
जानिये कौन अधिकारी कहां गये
- उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के प्रमंडलीय आयुक्त कमल जॉन लकड़ा अपने कार्यों के साथ दक्षिणी छोटानागपुर प्रमंडल, रांची के प्रमंडलीय आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में रहेंगे.
- गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग के विशेष सचिव इकबाल आलम अंसारी को सरायकेला खरसावां जिला का डीसी नियुक्त किया गया है.
- सरायकेला खरसावां के डीसी ए दोड्डे को गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग में अपर सचिव नियुक्त किया गया है. इसके साथ दोड्डे नागरिक सुरक्षा आयुक्त के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे.
- स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग में कार्यरत संयुक्त सचिव आदित्य कुमार आनंद को हजारीबाग जिला का नया डीसी नियुक्त किया गया है.
- हजारीबाग के डीसी पद पर कार्यरत भुवनेश प्रताप सिंह को प्राथमिक शिक्षा का निदेशक नियुक्त किया गया है. श्री सिंह इसके साथ मध्याह्न भोजन प्राधिकार के निदेशक के अतिरिक्त प्रभार में भी रहेंगे.
इसे भी पढ़ें – दुमका डीआइजी नरेंद्र सिंह बनाये गये डीआइजी होमगार्ड, सुदर्शन प्रसाद मंडल बने दुमका के डीआइजी




Your site is very helpful. Many thanks for sharing!
Hi there, after reading this amazing paragraph i am as well delighted to share my knowledge here with friends.
A big thank you for your article.
These are actually great ideas in concerning blogging.
Like!! Really appreciate you sharing this blog post.Really thank you! Keep writing.