
Garhwa : वैश्विक महामारी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं. शनिवार की रात तो रिकार्ड 24 नए मामले आने से प्रशानिक महकमे में हड़कंप मच गया. इसमें 8 गर्भवती तथा एक सहिया शामिल है. इसी के साथ जिले में कोविड मरीजों की संख्या बढ़कर 143 हो गई है. हालांकि 109 मरीज ठीक होकर अपने घर लौट गए हैं. वर्तमान में 35 मरीज का इलाज सदर अस्पताल गढ़वा तथा सीएससी मेराल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर किया जा रहा है.
सीएस डॉ एनके रजक ने कहा कि जिले में पहली बार गर्भवती महिलाएं कोरोना पॉजिटिव आई हैं. सभी का इलाज मेराल के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया जा रहा है. एक महिला को सांस लेने में दिक्कत आने पर सदर अस्पताल में भर्ती किया गया है. सभी केस बीती रात के हैं. इनके बेहतर इलाज के लिए व्यवस्था की जा रही है.
इसे भी पढ़ेंः ऐश्वर्या राय और बेटी आराध्या कोरोना पॉजिटिव, जया बच्चन की रिपोर्ट आयी नेगेटिव
संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा रही है
उन्होंने कहा कि संक्रमित सभी लोगों के संपर्क में आए लोगों की भी जांच की जा रही है. गर्भवती महिलाओं में संक्रमण कहां से आया, इसका भी पता किया जा रहा है. साथ ही इनके संपर्क में आये लोगों की भी जांच की जा रही है.
यहां बताते चलें कि प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान भारत सरकार की एक नई पहल है. जिसके तहत स्वास्थ्य विभाग के द्वारा प्रत्येक माह की निश्चित नवीं तारीख को सभी गर्भवती महिलाओं को गुणवत्तायुक्त प्रसव पूर्व देखभाल प्रदान करना है. इसी के तहत गत 9 जुलाई को मेराल सीएससी में गर्भवती महिलाएं जांच कराने पहुंची थी. सभी गर्भवती महिलाओं का कोविड-19 की जांच के लिये सैंपल लिया गया था.
इसे भी पढ़ेंः खादगढ़ा सब्जी मार्केट: दुकानों के सत्यापन को गये इंर्फोसमेंट टीम को शो-कॉज, उपनगर आयुक्त करेंगे कार्रवाई
सेंपल लेकर महिलाओं को घर भेजा गया था
सेंपल लेने के बाद सभी महिलाओं को घर भेंज दिया गया था. जांच के दौरान उक्त सभी महिलाओं की रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पाई गई. कोरोना टेस्ट पॉजिटिव आने के बाद स्वास्थ्य विभाग के होश उड़ गये हैं.
गर्भवती महिलाओं के कोरोना पॉजिटिव होने के बाद जिलेवासियों के साथ साथ प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मचा हुआ है. हालांकि स्वास्थ्य विभाग इसकी जांच में जुट गया है कि आखिर इतनी संख्या में गर्भवती महिलाएं कोरोना पॉजिटिव कैसे हुई?
इसे भी पढ़ेंः झारखंड में Corona का बढ़ता प्रकोप, एक दिन में 5 की मौत





These are actually great ideas in concerning blogging.
I like this website very much, Its a very nice office to read and incur information.
I really like and appreciate your blog post.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
Like!! I blog frequently and I really thank you for your content. The article has truly peaked my interest.