
New Delhi: उत्तर भारत के अधिकतर जिलों में मॉनसून दस्तक दे चुका है. कई जगहों पर लगातार बारिश हो रही है. इन सब के बीच मौसम विभाग ने पश्चिम बंगाल, सिक्किम, पूर्वी उत्तर प्रदेश और बिहार में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है.
A cyclonic circulation lies over East Bihar & neighbourhood at mid & upper tropospheric levels. The convergence of southwesterly/southerly winds from Bay of Bengal in lower tropospheric levels very likely to continue over northeast & adjoining east India during next 2 days: IMD
— ANI (@ANI) July 12, 2020
मौसम विभाग के अनुसार, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश और तटीय कर्नाटक में अगले 24 घंटे में मध्यम बारिश हो सकती है. वहीं उत्तरी और पूर्वी भारत में भारी वर्षा का अनुमान है. वहीं, बिहार के तराई क्षेत्रों, पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, उत्तरी ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़, उत्त-पूर्वी मध्य प्रदेश, गुजरात के पूर्वी क्षेत्रों. कोंकण गोवा, अंडमान व निकोबार द्वीपसमूह, उत्तरी पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
बिहार में उफान पर नदियां
बिहार में नदियों के उफान से बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है. बलरामपुर में राप्ती नदी और पहाड़ी नाले उफान पर हैं. नेपाल की पहाड़ियों पर लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर तराई क्षेत्र के मैदानी इलाकों में साफ दिखाई दे रहा है. राप्ती नदी का जलस्तर खतरे के निशान से 12 सेमी ऊपर बह रहा है. इसके साथ ही जलस्तर का लगातार बढ़ना जारी है.
इससे निचले इलाके के लगभग 165 गांव बुरी तरह प्रभावित हैं. दर्जनों गांवों का संपर्क मार्ग बाढ़ के पानी में डूब गया है. वहीं असम में भारी बारिश के बाद रिंग बांध टूट गया है. असम में पिछले कई दिनों से लगातार बारिश से बाढ़ जैसे हालात बन चुके हैं और रोज पानी का स्तर बढ़ रहा है.
इन राज्यों में बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय, हिमाचल प्रदेश, पूर्वी उत्तर प्रदेश और तटीय कर्नाटक में मध्यम से भारी बारिश जारी रहेगी. बिहार के तराई क्षेत्रों, पूर्वोत्तर भारत, झारखंड, उत्तरी ओडिशा, उत्तरी छत्तीसगढ़ए उत्तर-पूर्वी मध्य प्रदेश, उत्तरी पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.
इसके अलावा जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब और दिल्ली के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश के आसार हैं. तमिलनाडु और पूर्वी राजस्थान में कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है. जबकि गुजरात के सौराष्ट्र और कच्छ में एक-दो स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है.




