JharkhandRanchi

खादगढ़ा सब्जी मार्केट: दुकानों के सत्यापन को गये इंर्फोसमेंट टीम को शो-कॉज, उपनगर आयुक्त करेंगे कार्रवाई

गड़बडी मिलने पर आवंटित 39 दुकानों का आवंटन हो चूका है रदद्, नगर आयुक्त ने कहा- होगी कार्रवाई

Ranchi  :  गरीब दुकानदारों को स्थायी तौर पर बसाने के लिए रांची नगर निगम ने खादगढ़ा सब्जी मार्केट में 39 दुकानों का निर्माण कराया था. हालांकि बाद में भ्रष्टाचार में लिप्त निगमकर्मियों ने फर्जीवाड़ा तरीके से अधिकांश दुकानों को नेताओं और मजबूत लोगों को दे दिया. नगर आयुक्त मनोज कुमार को इसकी लिखित शिकायत हुई  तो आनन-फानन में सभी दुकानों के आवंटन को रद्द कर दिया गया. अब नये सिरे से सत्यापन कर दुकानों को आवंटित करने की बात की गयी है.

इसे भी पढ़ेंः कांग्रेस के इस दिग्गज नेता ने ट्वीट कर किया इशारा, राजस्थान में सब ठीक नहीं

हालांकि इस पूरे प्रकरण में उन दोषी निगमकर्मियों पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की गयी, जिन्होंने फर्जीवाड़ा करके लाखों की बंदरबाट की. निगम के ही कुछ कर्मियों का कहना है कि खादगढ़ा में बनी सभी 39 दुकानों का जब आवंटन हुआ, उस दौरान के बाजार शाखा में रहे अधिकारियों ने इस काम में अवैध तरीके से लाखों की कमायी की.

अब जब फर्जीवाड़ा की बात सामने आयी है, तो ऐसे दोषी अधिकारियों पर कार्रवाई न कर मामले को दबाने का प्रयास हो रहा है. हालांकि नगर आयुक्त ने बताया है कि सत्यापन को गये इंर्फोसमेंट टीम को शोकॉज जारी किया गया है.

इसे भी पढ़ेंः झारखंड में Corona का बढ़ता प्रकोप, एक दिन में 5 की मौत

न्यूज विंग की खबर छपने के बाद हुआ था आवंटन रदद्

फर्जीवाड़ा की शिकायत मिलने के बाद न्यूज विंग ने प्रमुखता से यह खबर छापी थी. इसका असर भी दिखा था. स्वंय नगर आयुक्त ने कहा था कि शिकायत मिलने के बाद उन्होंने एक जांच टीम का गठन किया गया है. टीम इस मामले की पूरी निष्पक्षता के साथ जांच करेगी. जांच रिपोर्ट में फर्जीवाड़े की बात सही पायी जाती है तो दुकान आवंटन की पूरी प्रक्रिया में संलिप्त कर्मियों पर कार्रवाई की जाएगी. फर्जीवाड़े की बात सही पाये जाने के बाद नगर आयुक्त ने सभी 39 दुकानों के आवंटन को रद्द कर दिया है.

हालांकि पिछले दिनों इंजीनियर शाखा की बैठक में मेयर आशा लकड़ा ने मार्केट के दुकानों को लेकर यही कहा था कि रदद् की गयी 39 दुकानों का नये सिरे से सर्वे किया जायेगा. उसके बाद वास्तविक दुकानदारों का सत्यापन कर उन्हें ही दुकानें आवंटित की जायेंगी. लेकिन दोषी पर कार्रवाई की बात उन्होंने नहीं की थी.

उपनगर आयुक्त को दिया गया है कार्रवाई का जिम्मा 

दोषी पर कार्रवाई के सवाल पर नगर आयुक्त मनोज कुमार ने बताया है कि निगम इस मामले में कार्रवाई की तैयारी में है. दुकानदारों के सत्यापन को गये इंर्फोसमेंट टीम को शोकॉज जारी किया गया है. वहीं दोषी कर्मियों से पूछताक्ष कर कार्रवाई का जिम्मा उपनगर आयुक्त (डीएमसी) रजनीश कुमार को दिया गया है.

इसे भी पढ़ेंः भाजपा सांसद का बड़ा बयान, कहा- PM से लेकर सरपंच तक देते हैं अपराधियों को संरक्षण

3 Comments

  1. I love looking through a post that can make people think. Also, many thanks for permitting me to comment!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button