
Ranchi: प्रदेश भाजपा ने राज्य में पीडीएस सिस्टम फेल होने का आरोप लगाया है. इसमें बिचौलियों और मुनाफाखोरों के हावी रहने की बात कही है.
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और सांसद दीपक प्रकाश ने सीएम हेमंत सोरेन से पीडीएस व्यवस्था को दुरूस्त करने को कहा है. पार्टी मुख्यालय में गुरुवार को प्रेस कान्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि जन वितरण व्यवस्था राज्य में ध्वस्त है. बिचौलियों, मुनाफाखोर लोगों को सत्ता का संरक्षण भी मिल रहा है. सरकार को इस पर ध्यान देकर गरीब कल्याण अन्न योजना को धरातल पर उतारना चाहिए.
इसे भी पढ़ेंःविद्युत नियामक आयोग का अध्यक्ष पद खाली, उर्जा विभाग ने अब तक नोटिफिकेशन की भी नहीं की तैयारी
गोदामों में पडे हैं अनाज
मोदी सरकार की गरीब कल्याण योजना गरीबों, मजदूरों, जरूरतमंदों के लिए बड़ी राहत है. हेमंत सरकार अपनी जिम्मेवारी से भागना चाहती है. पिछले तीन महीनों से गोदामों में अनाज भरे पड़े हैं. इसके बावजूद जनता अनाज के लिए तरस रही है. भूख से मौत की खबर भी सामने आ चुकी है.
जुलाई से नवंबर तक के लिए केंद्र सरकार ने अनाज आवंटन की घोषणा की है. 5 महीनों के लिए प्रति व्यक्ति 5 किलो चावल या गेहूं और 1 किलोग्राम चना देने की योजना शुरू की है. 1.50 लाख करोड़ की इस योजना से देश के 80 करोड़ जरूरत मंदों को लाभ मिलेगा.
इसे भी पढ़ेंःये क्या! गये तो थे दुल्हनियां लाने लेकिन खुद ही फंस गये में फेर में
झारखंड में 60 लाख परिवारों को मिलेगी मदद
राज्य में 60 लाख से ज्यादा परिवारों को गरीब कल्याण योजना का लाभ मिलेगा. पीएम नरेन्द्र मोदी गरीबों के लिए लगातार पहल कर रहे हैं. कोविड-19 संक्रमण काल में उन्होंने सेनापति की भूमिका निभाई है. इससे आज देश इस महामारी में विकसित देशों की तुलना में कहीं ज्यादा सुरक्षित है.
कोरोना निदान और गरीब कल्याण
पीएम मोदी ने कोरोना निदान और गरीब कल्याण, दोनों को साथ-साथ चलाया है. भाजपा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में लाखों गरीबों तक मोदी आहार,अनाज, मास्क, सैनिटाइजर पानी,चप्पल आदि बांटे हैं. केंद्र सरकार आत्मनिर्भर भारत के सपनों को साकार करने में जुटी है. स्थानीय उत्पाद को बढ़ावा दिया जा रहा है.
इसे भी पढ़ेंःRTI में सीओ कार्यालय ने कहा- जमीन सरकारी है, फिर भी CO ने कर दी निबंधक से रजिस्ट्री की सिफारिश




