JharkhandPalamu

पलामू-गढ़वा में भीषण सड़क हादसा, पिता-पुत्र सहित तीन की मौत, विरोध में एनएच 98 जाम

Palamu/Garhwa :  पलामू और गढ़वा जिले में रविवार को दो अलग-अलग सड़क हादसे हुए. इसमें में तीन की मौत हो गयी. मरने वालों में पिता-पुत्र भी शामिल हैं. घटना के बाद लोग उग्र हो गए हैं और मुआवजा और चालक की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एनएच 98 को जाम कर दिया है. प्रशासन ग्रामीणों को समझाने का प्रयास कर रहा है.

इसे भी पढ़ेंः  स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- Corona का इलाज करा रहे लोगों की संख्या से एक लाख ज्यादा मरीज हुए स्वस्थ

एनएच 39 पर ट्रक-कार में आमने-सामने टक्कर

गढ़वा जिले में गढ़वा-वंशीधर नगर मुख्य मार्ग पर एनएच-39 पर जंगीपुर गांव के पास ट्रक और कार की आमने-सामने टक्कर हो गयी. इस हादसे में कार सवार एक युवक की मौत हो गयी, जबकि चार लोग जख्मी हो गए. स्थानीय लोगों की मदद से सभी घायलों को सदर अस्पताल पहुंचाया गया. यहां से गंभीर स्थिति को देखते हुए दो को रिम्स के लिए रेफर कर दिया गया.

मृतक की पहचान वंशीधर नगर थाना क्षेत्र के जतपुरा ग्राम निवासी सुनील शुक्ल के पुत्र पराग शुक्ल के रूप में किया गयी. जबकि घायलों में सुशील शुक्ल के 25 वर्षीय पुत्र सुशांत शुक्ल, निशांत शुक्ल (22), मनोज शुक्ला की दो पुत्रियां जिनमें 18 वर्षीय दिव्यांजलि कुमारी तथा अलका कुमारी का नाम शामिल हैं. डॉक्टर ने पराग शुक्ल, सुशांत शुक्ल तथा निशांत शुक्ल की गंभीर स्थिति को देखते हुए गढ़वा सदर अस्पताल से रिम्स रेफर कर दिया. रास्ते में ही पराग शुक्ल की मौत हो गयी.

इसे भी पढ़ेंः राहुल गांधी को शाह की चुनौती, सीमा विवाद पर 1962 से आज तक हो जाए दो-दो हाथ

गड्ढों के कारण हुई आमने-सामन टक्कर

घटना के संबंध में प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि एनएच-39 पर बने गड्ढों के कारण आमने-सामने कार व ट्रक की टक्कर हुई है. पुलिस ने ट्रक सहित चालक व उप चालक को गिरफ्तार कर लिया है. ट्रक चालक शौकीन खान ने बताया कि सड़क पर गड्ढे होने के कारण कार गलत साइड में घुस गयी, उसी दौरान ट्रक का बंपर कार पर लग गया. जिसके कारण दुर्घटना हुई. चालक ने बताया कि वह ओड़िशा से राजस्थान जा रहा था.

छतरपुर में पिता-पुत्र की मौत

एनएच 98 डालटनगंज-औरंगाबाद मुख्य पथ पर छतरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप हाइवा के धक्के से लूना सवार पिता-पुत्र की मौत हो गयी. उनकी पहचान छतरपुर के रूदवा निवासी कृष्णा साव (60वर्ष) और उसके पुत्र शशिकांत गुप्ता (35वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों पिता-पुत्र मेदिनीनगर से खाद-बीज लेकर छतरपुर के रूदवा जा रहे थे. इसी बीच छतरपुर प्रखंड कार्यालय के समीप पीछे से एक हाइवा ने लूना में टक्कर मार दी. इससे दोनों गंभीर हो गए.

पिता ने स्पॉट, पुत्र ने रास्ते में तोड़ा दम

हादसे के बाद कृष्णा साव की मौके पर मौत हो गयी. जबकि इलाज के लिए मेदिनीनगर आने के दौरान शशिकांत गुप्ता ने दम तोड़ दिया. बावजूद शशिकांत को मेदिनीनगर पीएमसीएच में लाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. शशिकांत के चाचा राजनाथ गुप्ता ने दोनों की मौत की पुष्टि की है. घटना के बाद कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा हाइवा को जब्त कर लिया गया है. चालक फरार है. हाइवा नौडीहा बाजार का है और पत्थर लोड है.

घटना के बाद उग्र हुए ग्रामीण, एनएच 98 किया जाम

हादसे के बाद स्थानीय लोग उग्र हो गए और एनएच 98 को जाम कर दिया. छतरपुर बाजार में प्रखंड कार्यालय के समीप सड़क जाम कर मुआवजा और चालक की गिरफ्तारी की मांग की. साथ ही बाजार क्षेत्र में हाइवा की स्पीड लिमिट करने का आग्रह किया. छतरपुर थाना प्रभारी उपेन्द्र नारायण सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा कि बाजार क्षेत्र में सिपाही की मौजूदगी में हाइवा की स्पीड लिमिट कर पार कराया जाएगा. करीब दो घंटे सड़क जाम रहने के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया.

इसे भी पढ़ेंः दिल्ली: Corona के निषिद्ध क्षेत्रों की संख्या हुई 417, अब तक करीब 2.45 लाख लोगों की स्क्रीनिंग

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button