
New Delhi: मौसम विभाग ने अगले 2-3 दिनों के दौरान पूर्वोत्तर और इससे सटे पूर्वी भारत पर भारी से बहुत भारी वर्षा जारी रहने की संभावना जताई है. यही नहीं, अगले 12 घंटों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम और असम और मेघालय में भी भारी वर्षा की संभावना है.
ये भी पढ़ें- पटना की ये तस्वीर फिर से दिखा रहा 2019 की बारिश का ट्रेलर
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिणपूर्वी मानसून तय समय से करीब दो हफ्ते पहले ही पूरे देश पर छा गया है. मौसम विभाग के अनुसार, बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले कुछ दिनों में भीषण बारिश हो सकती है. आईएमडी के वरिष्ठ वैज्ञानिक नरेश कुमार के अनुसार, दक्षिण पश्चिमी मानसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बाकी इलाकों में बढ़ता जा रहा है.
ये भी पढ़ें- यूनिक बच्ची का जन्म! न हाथ-न पैर, देखने लिए दूर-दूर से आ रहे लोग, डॉक्टर हैरान
आइएमडी के अनुसार, वर्ष 2013 के बाद पहली बार मानसून इतनी तेजी से पूर्वी हिमालय को बरसात से सराबोर कर रहा है. बिहार से लेकर पूर्वी विदर्भ तक झमाझम बरसात हो रही है. बंगाल की खाड़ी की ओर से दक्षिण पश्चिमी हवाओं के आने से बंगालए पूर्वी भारत में अगले 2-3 दिन में जमकर बरसात होने की संभावना है. 28 और 29 जून को बिहार से लेकर पूर्वी राज्यों में बेहद तेज बारिश होने की भविष्यवाणी की गई है.
Bihar & northeastern states will receive heavy rainfall activity in the coming two days. There will be no heavy rainfall in Punjab, Haryana & Delhi NCR in the coming five days. Central India is likely to receive moderate rainfall in coming days: IMD senior scientist Naresh Kumar pic.twitter.com/vGs836RNyw
— ANI (@ANI) June 28, 2020
बिहार में मूसलाधार बारिश के आसार, 8 जिलों में रेड अलर्ट
बिहार में मानसून पूरे तौर पर सक्रिय है, ऐसे में मौसम विभाग ने फिर से भारी बारिश और वज्रपात को लेकर राज्यभर के लिए 72 घंटे का अलर्ट जारी कर दिया है. मौसम वैज्ञानिकों ने संभावना जताई है कि अगले 72 घंटे में राज्य में कम से कम 100 मिमी बारिश हो सकती। अब तक हुई बारिश ने पिछले 22 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है और राज्य में अबतक 254 मिमी बारिश दर्ज की गई है जो कि सामान्य से 87 फीसद अधिक है.




