
Patna: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले आरजेडी को बड़ा झटका लगा है. जानकारी के अनुसार, आरजेडी के 5 MLC ने जेडीयू का दामन थाम लिया है. बताया जा रहा है कि आरजेडी छोड़ने वाले सभी MLC ने विधान परिषद के कार्यकारी सभापति को इस बाबत चिठ्टी सौंप दी है.
ये भी पढ़ें- बीजेपी ऑफिस में बेसुध हुईं सांसद साध्वी प्रज्ञा, बेहोश होकर गिरीं
जानकारी के अनुसार, विधान परिषद में आरजेडी के आठ सदस्य हैं. इसमें दो तिहाई सदस्यों ने पार्टी छोड़ दी है और इनको जेडीयू में शामिल होने की सभापति ने अनुमति दे दी है.
इन्होंने थामा जेडीयू का दामन
जानकारी के अनुसार, आरजेडी छोड़ने वाले MLC में संजय प्रसाद, कमरे आलम, राधाचरण सेठ, रणविजय सिंह और दिलीप राय हैं, गौरतलब है कि ये सभी पार्षद पहले से ही तेजस्वी यादव और पार्टी के खिलाफ बयानबाजी करते रहे हैं. कुछ दिन पहले ही बिहार सरकार के भवन निर्माण मंत्री और जेडीयू नेता अशोक चौधरी ने दावा भी किया था कि आरजेडी के कई विधायक पाला बदलने को तैयार बैठे हैं.
रघुवंश प्रसाद भी छोड़ सकते हैं आरजेडी
खबर ये भी है पार्टी के कई बड़े नेता भी RJD छोड़ सकते हैं, जिनमें सबसे बडा नाम रघुवंश प्रसाद सिंह का नाम हो सकता है. रघुवंश प्रसाद सिंह फिलहाल कोरोना से पीड़ित हैं और वे पटना एम्स में इलाजरत हैं. जानकारी के अनुसार, रघुवंश प्रसाद सिंह समेत पार्टी के कई बड़े नेता बाहुबली रामा सिंह को पार्टी में शामिल कराये जाने को लेकर नाराज हैं.
ऐसे में कयास लगाया जा रहा है कि रघुवंश प्रसाद सिंह समेत पार्टी के कई बड़े नेता भी आने वाले मसय में आरजेडी को छोड़ सकते हैं. बता दें कि बिहार बीजेपी विधान मंडल दल के नेता सुशली कुमार मोदी पहले ही कह चुके हैं कि रघुवंश बाबू अच्छे व्यक्ति हैं, लेकिन गलत पार्टी में हैं. यही नहीं, सुशील मोदी ने काफी समय पहले रघुवंश प्रसाद सिंह को एनडीए में आने का निमंत्रण दे चुके हैं.





Very good article! We are linking to this particularly great content on our site. Keep up the great writing.
I always spent my half an hour to read this web site’s articles or reviews daily along with a mug of coffee.
I learn something new and challenging on blogs I stumbleupon everyday.
These are actually great ideas in concerning blogging.
Like!! Great article post.Really thank you! Really Cool.