
Bhopal: बीजेपी सांसद साध्वी प्रज्ञा भोपाल स्थित ऑफिस में बेहोश होकर गिर गई. बताया जा रहा है कि अचानक तबियत खराब होने के कारण वह गिर गईं. वह काफी समय से बीमार चल रही हैं. कुछ दिन पहले ही वह भोपाल लौटी हैं.
गौरतलब है कि साध्वी प्रज्ञा का लंबे समय से दिल्ली एम्स में इलाज चल रहा था. जानकारी के अनुसार, श्याम प्रसाद मुखर्जी की प्रदर्शनी में शामिल होने के लिए वह भोपाल स्थित बीजेपी ऑफिस आईं थीं. इसी दौरान साध्वी प्रज्ञा अचानक से बेहोश होकर गिर पड़ीं.
उसके बाद पार्टी नेताओं ने उन्हें उठाकर कुर्सी पर बैठाया. साध्वी प्रज्ञा को चेकअप के लिए अस्पताल ले जाया गया है. बताया जा रहा है कि उनकी आंख में दिक्कत है. एम्स में उसका ऑपरेशन हुआ है. भोपाल पहुंचने के बाद से ही वह सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल होने लगी हैं.
योग दिवस पर आईं थी नजर
भोपाल सांसद साध्वी प्रज्ञा कोरोना महामारी के बीच कभी नजर नहीं आई थीं. इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने लापता होने का पोस्टर पर चिपकाया था, जिस पर जमकर सियासत हुई थी. अनलॉक होने के बाद वह दिल्ली से भोपाल पहुंची है.
यहां पहुंचने के बाद योग दिवस के दिन भी बीजेपी ऑफिस में पहुंची थीं. इस दौरान उन्होंने पार्टी ऑफिस में योग भी किया था. साध्वी प्रज्ञा की तबीयत जब बिगड़ी तो पार्टी ऑफिस में बीजेपी के कई बड़े नेता मौजूद थे.




