Dhanbad

धनबाद: 22 अप्रैल को शंख ध्वनि के साथ भगवान परशुराम की निकलेगी भव्य शोभा यात्रा

Dhanbad : 22 अप्रैल को ब्राह्मणों की शंख ध्वनि के साथ परशुराम जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी. ढ़ोल नगाड़े के साथ शोभायात्रा में हजारों विप्र सेना के सदस्य एवं श्रद्धालु भक्त शामिल होंगे. उक्त बाते गुरुवार को विप्र सेना के राष्ट्रीय संरक्षक अनुराग शर्मा ने यूनियन क्लब में पत्रकार वार्ता में कहीं. उन्होंने कहा कि भगवान परशुराम की जन्मोत्सव कार्यक्रम के द्वारा युवा एवं समाज को जागरूक करने का काम किया जाएगा. विप्र सेना एक उद्देश्य लेकर चला है कि समाज के लोगो को सही दिशा मिले. उन्होंने जानकारी देते हुए कहा कि धनसार स्थित सिद्धि विनायक मंदिर से भगवान परशुराम के जन्मोत्सव कार्यक्रम शुरू होगा. यहां से सैकड़ों की संख्या में बाइक जुलूस में पुरुष और महिलाएं शामिल रहेंगी.

इसे भी पढ़ें: धनबाद: फूड प्वाइजनिंग से 100 से अधिक लोग बीमार, ज्यादातर बच्चे शामिल

विप्र सेना के राष्ट्रीय संरक्षक अनुराग शर्मा ने कहा कि विप्र सेना का प्रयास है कि समाज में पीड़ित, कुंठित वर्ग है, उन्हे अधिकार मिले. वही उन्होंने बताया कि पांच वर्ष पहले विप्र सेना का गठन किया गया था. अभी 23 राज्य में यह सक्रिय है. कहा की विप्र सेना में अबतक 80 लाख सदस्य है.

कार्यक्रम में दिखेगी भगवान परशुराम की झलक

विप्र सेना के द्वारा परशुराम जन्मोत्सव पर भगवान परशुराम की झलक दिखेगी. विप्र सेना के प्रदेश अध्यक्ष रितेश शर्मा ने बताया की कांको मठ से बच्चे इस कार्यक्रम में भाग लेंगे और झांकी में भगवान परशुराम के साथ शामिल होंगे. झांकी महिलाओं के द्वारा तैयार की जा रही है. झरिया के आस पास के स्कूल के बच्चो के द्वारा स्लोगन स्लोगन तैयार किया जा रहा है. झांकी के बाद यज्ञ, हवन, के बाद 108 दिए के साथ महाआरती का आयोजन किया गया है.

प्रेसवार्ता के दौरान मौके पर प्रदेश अध्यक्ष रितेश शर्मा, संगठन महामंत्री सुशील शर्मा, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजिका सुधा मिश्रा, जिलाध्यक्ष महेश शर्मा, उपाध्यक्ष जॉनी शर्मा, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष नीतू तिवारी, प्रदेश महामंत्री मिल्टन पार्थ सारथी, वरिष्ठ सदस्य श्याम पांडेय,वैभव सिन्हा शामिल थे.

शोभायात्रा में विप्र सैनिकों का स्वागत करेगी झरिया नगर भाजपा

भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर निकलने शोभा यात्रा को समाज के विभिन्न संगठनों द्वारा जगह-जगह पर स्वागत करने की तैयारी चल रही है. विप्र समाज के और भाजपा के वरिष्ठ नेता हरीश जोशी ने बताया कि झरिया नगर भाजपा की ओर से सब्जी पट्टी में स्टाल लगाकर शोभायात्रा में शामिल विप्र सैनिकों का स्वागत किया जाएगा। नींबू-पानी, शरबत, ठंडा पानी का बोतल की व्यवस्था रहेगी. इस पर नगर अध्यक्ष अरुण साहू ने सहमति दे दी है. इसके अलावा भी कई संगठन स्वागत के लिए तत्पर रहेंगे.

Related Articles

Back to top button