
Ranchi : लॉकडाउन के दौरान बोकारो के रहने वाले एक श्रमिक जाहिद अख्तर की मौत दुबई में हो गयी थी. लेकिन आज तक श्रमिक का शव उसके परिजनों को नहीं मिल पाया है. इससे परेशान श्रमिक के परिवार ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मदद की गुहार लगायी है. परिवार के ही एक सदस्य ने सोशल मीडिया ट्विटर पर सीएम सोरेन को इस बात की जानकारी दी है.
My earnest request to @DrSJaishankar ‘ji, .@MEAIndia & @cgidubai to facilitate the repatriation of the mortal remains of Lt Mohd.Zahid Akhtar to his native place in Bokaro. @BokaroDc pls coordinate with #MEA & provide his family members all necessary support in these tough times https://t.co/LPZwSIEQGq
— Hemant Soren (घर में रहें – सुरक्षित रहें) (@HemantSorenJMM) June 22, 2020
इनका कहना है कि शव नहीं आने से पूरे परिवार का रो-रो कर बुरा हाल है. इसपर मुख्यमंत्री ने विदेश मंत्री डॉ एस. जयशंकर से आग्रह किया है कि विदेश मंत्रालय मृत श्रमिक शव लाने में मदद करे. दुबई में मरे श्रमिक बोकारो जिले के रहने वाले हैं.
वहीं सीएम हेमंत ने पिछले पांच सालों से एक गंभीर बीमारी से जुझ रही एक महिला को मदद देने की बात स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता से की है. महिला भी बोकारो की रहने वाली है. महिला का नाम शायरा बीवी है.
इसे भी पढ़ेंः कोलकाता और उत्तर 24 परगना में नहीं थम रहा कोरोना वायरस का संक्रमण
बोकारो डीसी को निर्देश
बोकारो डीसी को सीएम ने निर्देश दिया है कि श्रमिक का शव लाने में वे विदेश मंत्रालय से समन्वय स्थापित करें. साथ ही पीड़ित परिवार को हर संभव जरूरी मदद पहुंचाये. बता दें कि मुख्यमंत्री को जानकारी दी गई कि लॉकडाउन के दौरान बोकारो के मखदुमपुर निवासी एक श्रमिक की आकस्मिक मौत दुबई में हुई थी.
लेकिन अबतक उनका पार्थिव शरीर उनके पैतृक घर नहीं पहुंच सका है. मदद की गुहार के बाद ही सीएम ने विदेश मंत्रालय से आग्रह किया है.
इसे भी पढ़ेंः गिरिडीह : दो दिनों में 10 नये केस, चार गांव किये गये सील, जिले में 10 कंटेनमेंट जोन
पांच सालो से बीमारी से जुझ रही शायरा बीवी
एक अन्य मामले में सीएम ने स्वास्थ्य मंत्री से आग्रह किया है कि वे बोकारो स्थित कुशटांड़ निवासी शायरा बीवी के इलाज की व्यवस्था करें. उन्होंने जिले के डीसी को भी पीड़िता के इलाज की व्यवस्था कर उन्हें सूचित करने का निर्देश दिया है.
एक वीडिया साझा कर सीएम को यह जानकारी दी गयी थी कि शायरा बीबी विगत पांच सालों से बीमार है. पीडिता के पति का लॉकडाउन में रोजगार छिन गया है. घर की आर्थिक स्थिति काफी खराब है.
इसे भी पढ़ेंः राहुल गांधी का ट्वीट, चीन ने हमारे सैनिकों को मारा, जमीन छीन ली फिर क्यों मोदी की तारीफ कर रहा?




