
New Delhi: देश में कोरोना का कहर जारी है. इस बीच भारत सरकार ने कोरोना संदिग्ध की मौत के बीद उनके शवों को परिजनों को सौंपने के नियम में राहत दी है.
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कोविड-19 के संदिग्ध मामलों में जान गंवाने वाले लोगों के शवों को अंतिम संस्कार के लिए उनके परिजनों को सौंपने को लेकर तय दिशा-निर्देशों में रविवार को राहत दी. अब ऐसे मामलों में शव लेने के लिए परिजनों को प्रयोगशाला के नतीजों की पुष्टि का इंतजार नहीं करना पड़ेगा.
मंत्रालय ने रविवार को दिल्ली सरकार को लिखा कि कोविड-19 के संदिग्ध मामलों में शव को प्रयोगशाला के नतीजे का इंतजार किये बिना परिजनों को सौंप दिया जाना चाहिए लेकिन शव को सरकार की ओर से तय दिशा-निर्देशों के तहत ही रखा जाना चाहिए.
In a letter issued by #DGHS to #Delhi Govt, guidelines on handing over of #dead bodies of suspect #COVID19 cases to relatives for #cremation have been relaxed to ensure that families do not need to wait until the result of lab report@LtGovDelhi @MoHFW_INDIA @PMOIndia @BJP4Delhi pic.twitter.com/douArbG7j6
— Dr Harsh Vardhan (@drharshvardhan) June 14, 2020
इसे लेकर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने ट्वीट कर भी लोगों को सूचित किया.
देश में 3 लाख 32 हजार से अधिक संक्रमित
स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में कोरोना के संक्रमित मामले बढ़कर 332424 हो गये हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 11,502 नये केस सामने आये हैं. जबकि 325 लोगों की मौत एक दिन में संक्रमण से हुई है. इसके साथ ही देश में मौत का आंकड़ा बढ़कर 9520 हो गया है.
फिलहाल देश में 153106 कोरोना के एक्टिव केस हैं, वहीं 169798 लोगों ने इस संक्रमण को मात दी है. आइसीएमआर के आंकड़ों के मुताबिक, देश में अबतक 57,74,133 सैंपल की जांच हो चुकी है. वहीं पिछले 24 घंटे में 1,15,519 कोरोना टेस्ट हुए हैं.
वहीं दिल्ली में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच गृह मंत्री अमित शाह ने सर्वदलीय बैठक बुलायी है. जिसमें दिल्ली के हालात पर चर्चा होगी.





I love looking through a post that can make people think. Also, many thanks for permitting me to comment!
Hi there, after reading this amazing paragraph i am as well delighted to share my knowledge here with friends.
Thank you ever so for you article post.
Thanks so much for the blog post.
Like!! Great article post.Really thank you! Really Cool.