BiharCorona_Updates

बिहार: एक दिन में कोरोना संक्रमण के 193 नये केस, मरीजों संख्या 6,289 हुई

Patna: बिहार में शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 193 नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही राज्य में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 6,289 तक पहुंच गयी है. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि अब तक 35 मरीजों की इस घातक वायरस से मौत हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें- आत्मनिर्भर भारत पैकेज पर पीएम मोदी की आर्थिक सलाहकार ने उठाये सवाल

पटना में 198 मरीज हो चुके हैं स्वस्थ्य

उन्होंने कहा कि शुक्रवार रात से पटना जिले में कोविड-19 के 24 नये मरीज सामने आये, जिनमें तीन साल की एक बच्ची भी शामिल है. अधिकारियों ने बताया कि अब तक जिले में दो मरीजों की मौत हो चुकी है जबकि शनिवार तक जिले के 198 मरीज स्वस्थ हो चुके हैं और 122 लोगों का इलाज चल रहा है.

इसे भी पढ़ें- कोरोना संक्रमित अफरिदी से बोले मोदी के मंत्री, बचने के लिए PM MODI का लें सहारा

सबसे ज्यादा पटना व भागलपुर प्रभावित

राज्य में संक्रमण के कुल मामलों के करीब 10 फीसदी मामले पटना और भागलपुर जिलों से हैं. पटना में 322 मामले और भागलपुर में 319 मामले सामने आ चुके हैं. राज्य के सभी 38 जिलों में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले सामने आए हैं और 31 जिलों में संक्रमित लोगों की संख्या 100 से अधिक है. वहीं, राज्य में अब तक 1.20 लाख नमूनों की जांच हो चुकी है.

इसे भी पढ़ें- Ranchi : कुख्यात अपराधी गेंदा सिंह के शूटर बउआ साव की गोली मार कर हत्या

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button