
New Delhi: पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी और अपने फैंस से जल्द ठीक होनो की दुआ करने को कहा है.
ये भी पढ़ें- सरकारी फरमान: पराठा खाने के लिए 18 फीसदी देना होगा GST, रोटी पर पहले से है 5%
इस बीच, मोदी सरकार में मंत्री प्रताप सारंगी ने कोरोना से बचने के लिए अफरीदी को प्रधानमंत्री मोदी का सहारा लेने की सलाह दी है.
पाकिस्तान के हर एक अस्पताल के बारे में मुझे पूरा जानकारी है। अगर #COVID-19 से बचना चाहते हो तो मोदी जी का सहारा लीजीए।
— Pratap Sarangi (@pcsarangi) June 13, 2020
केन्द्रीय मंत्री ने ट्वीट किया कि पाकिस्तान के हर अस्पताल के बारे में मुझे जानकारी है. शाहिद अफरिदी अगर आप कोरोना वायरस से बचना चाहते हैं तो , पीएम मोदी का सहारा लें.
ये भी पढ़ें- 8 लोगों को घर में बंद कर लगा दी आग, मौके पर पहुंची पुलिस तो…
गौरतलब है कि कुछ दिन पहले शाहिद अफरिदी ने कश्मीर और पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करते हुए कहा कि कोरोना से बड़ी बीमारी मोदी के दिल और दिमाग में है और वह बीमारी मजहब की बीमारी है.




