
Gumla: जिले के घाघरा थाना क्षेत्र में अपराधियों ने बाइक समेत एक युवक को जला दिया. घटना को शनिवार की देर रात अंजाम दिया गया. मामला घाघरा के चांदनी चौक तीन मुहाने के पास की है.
सुबह जब स्थानीय लोगों ने शव को देखा तो पुलिस को मामले की जानकारी दी. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गयी.
इसे भी पढ़ें- Child Trafficking रोकने में रांची जिला प्रशासन है उदासीन, सीएम हेमंत सोरेन के प्रयासों पर फिर रहा पानी
स्थानीय लोगों ने दी पुलिस को जानकारी
रविवार की सुबह कॉलेज रोड शांति नगर के पास स्थानीय लोगों ने बाइक सहित युवक का जला हुआ शव देखा. इसके बाद घटना की जानकारी घाघरा थाना पुलिस को दी गयी. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया. फिलहाल पुलिस शव की पहचान कराने में जुटी है. पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है.
इसे भी पढ़ें- RIMS के आइसोलेशन वार्ड से दो कोरोना संदिग्ध फरार
चोरी की बाइक के साथ युवक को जलाया
जानकारी के अनुसार अपराधियों ने शनिवार की देर रात युवक की हत्या करने के बाद उसके शव को बाइक सहित जला दिया. खबर लिखे जाने तक युवक की पहचान नहीं हो पायी है. युवक की पत्थर से कूचकर हत्या कर दी गयी थी और फिर उसके शव को बाइक के साथ जला दिया गया.
वहीं जिस बाइक के साथ युवक को जलाया गया है वह चोरी की बतायी जा रही है. शनिवार शाम बाइक की चोरी हुई थी. जिससे की यह आशंका जतायी जा रही है कि युनव आपराधिक प्रवृति का हो सकता है. वहीं इस मामले में गुमला एसडीपीओ से बात करने पर उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए कहा कि युवक को बाइक सहित जला दिया गया है. पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है.
इसे भी पढ़ें- बिहार: एक दिन में कोरोना संक्रमण के 193 नये केस, मरीजों संख्या 6,289 हुई




