Corona_UpdatesMain Slider

CoronaUpdate: 24 घंटे में रिकॉर्ड 11,458 नये केस, देश में संक्रमितों का आंकड़ा तीन लाख के पार

New Delhi: देश में तेजी से बढ़ते कोरोना संक्रमण का रिकॉर्ड एकबार फिर टूटा है. शनिवार को कोरोना वायरस संक्रमण के एक दिन में अब तक के सर्वाधिक 11,458 मामले सामने आए जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,08,993 हो गए. जबकि 24 घंटे में संक्रमण से 386 लोगों की मौत हो गयी.

एक दिन में रिकॉर्ड 11,458 नये मरीज

स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक देश में संक्रमितों की संख्या बढ़कर तीन लाख से अधिक हो गयी है. एक दिन में अब तक का नया रिकॉर्ड बनाते हुए सर्वाधिक 11,458 केस सामने आये. जिसके बाद संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 3,08,993 हो गये. जबकि 24 घंटे में संक्रमण से 386 लोगों की मौत हो गयी. जिसके साथ ही मौत का आंकड़ा 8884 हो गया है.

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में 145779 एक्टिव केस हैं, जबकि 154330 लोगों ने कोरोना संक्रमण को मात दी है. बता दें कि संक्रमण के मामले में भारत ब्रिटेन को पीछे छोड़ते हुए दुनिया के सबसे अधिक प्रभावित देशों में चौथे नबंर पर पहुंच गया है. भारत से आगे अमेरिका, रूस और ब्राजील हैं.

महाराष्ट्र-दिल्ली में हालात खराब

देश के दो राज्य महाराष्ट्र और दिल्ली में कोरोना संक्रमण का प्रकोप ज्यादा दिख रहा है. देश की आर्थिक राजधानी कही जानेवाले महाराष्ट्र में संक्रमण का आंकड़ा एक लाख को पार कर चुका है. वही 3700 से ज्यादा लोगों की जान जा चुकी है.

वही राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में संक्रमण तेजी से बढ़ रहा है. एक ही दिन में अब तक के सबसे अधिक कोरोना वायरस संक्रमण के 2,137 नए मामले शुक्रवार को सामने आए और इसके साथ ही दिल्ली में संक्रमित लोगों की कुल संख्या 36,824 हो गई.

दिल्ली स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में कोविड-19 से 71 मरीजों की मौत हो गई, जिसके बाद मृतकों का आंकड़ा 1,214 तक पहुंच गया. ऐसा पहली बार है जब दिल्ली में एक ही दिन में 2,000 से अधिक नए मामले सामने आए हैं. इससे पहले गुरुवार को 1,877 नए संक्रमित सामने आए थे.

 

One Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button