Corona_UpdatesKhas-Khabar

महाराष्ट्र में कोरोना का कहरः संक्रमितों की संख्या एक लाख के पार, 3700 से अधिक की गयी जान

Mumbai: देश में कोरोना संक्रमण के मामले तीन लाख से अधिक हो चुके हैं. वहीं महाराष्ट्र संक्रमण से सबसे ज्यादा प्रभावित है. राज्य कोरोना महामारी से कराह रहा है. राज्य में शुक्रवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 3439 नये केस सामने आये. जिसके साथ ही प्रदेश में इससे संक्रमित लोगों की संख्या एक लाख के आंकड़े को पार कर गया. यहां मरीजों की संख्या बढ़कर 1 लाख 1 हजार 141 हो गयी है .

मुंबई में 55 हजार से अधिक केस

राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि प्रदेश में शुक्रवार को 127 और लोगों की मौत हो गयी, जिससे मरने वालों की संख्या राज्य में बढ़ कर 3717 हो गयी है. वहीं शुक्रवार को 1718 मरीजों को स्वस्थ होने पर अस्पताल से छुट्टी दी गई. इसके साथ ही राज्य में संक्रमण से ठीक होने वाले लोगों की संख्या बढ़ कर 47 हजार 796 हो गयी है .

प्रदेश में कोरोना वायरस के संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित मुंबई महानगर क्षेत्र है जहां 75 हजार 658 मामले हैं और संक्रमण से 2563 लोगों की मौत हो चुकी है. अकेले मुंबई शहर में संक्रमित लोगों की संख्या 55 हजार 451 है और 2044 लोगों की मौत हो चुकी है.

कोरोना वायरस संक्रमण से शुक्रवार को मरने वाले 127 लोगों में से 50 लोगों की मौत पिछले दो दिनों में हुयी है जबकि बाकी लोगों की मौत 20 मई से नौ जून के बीच में हुयी है. बयान में कहा गया है कि 127 मौत में से 106 लोगों की मौत मुंबई महानगर क्षेत्र में हुयी है जिसमें मुंबई शहर के 90 मामले शामिल हैं . प्रदेश में अब तक छह लाख 24 हजार 977 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है .

स्वास्थ्य विभाग ने जानकारी दी है कि पांच लाख 79 हजार 569 लोगों को उनके घरों में आइसोलेट रखा गया है जबकि 28 हजार लोगों को संस्थागत क्वारेंटाइन सेंटर में रखा गया है. स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि प्रदेश में मृत्यु दर 3.7 प्रतिशत है जबकि लोगों के रोग से उबरने की दर 47.3 फीसदी है .

पुणे में 390 नये मामले

महाराष्ट्र में मुंबई के बाद पुणे जिले में कोरोना का कहर ज्यादा दिख रहा. पुणे में बीते 24 घंटे में कोरोना वायरस के 390 नए मामले सामने आए और इसके साथ ही यहां संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 11,202 हो गये.

स्वास्थ्य अधिकारियों ने शुक्रवार को बताया कि संक्रमण से 11 लोगों की मौत होने के बाद अब मृतक संख्या 471 हो गई है. अधिकारियों ने बताया कि 390 नए मामलों में से 273 पुणे नगर निगम की सीमा के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों से संबंधित हैं.

अन्य हॉटस्पॉट में मालेगांव शहर में 865 मामले सामने आये हैं और वायरस के संक्रमण के कारण 65 लोगों की मौत हुयी है. जलगांव जिले में कुल 1197 संक्रमण के मामले और 105 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि जलगांव शहर में कुल 347 मामले हैं और 15 लोगों की मौत हो चुकी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button