Corona_UpdatesMain Slider

Corona Update: संक्रमण से राज्य में आठवीं मौत, फुसरो की महिला का रिम्स के कोविड वार्ड में निधन

Ranchi: झारखंड में कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच संक्रमण से आठवीं मौत हुई है. रांची के रिम्स के कोविड वार्ड में एडमिट महिला की मंगलवार को मौत हो गयी. महिला फुसरो के पिचरी की रहने वाली थी. राज्य में कोरोना संक्रमण से ये आठवीं मौत है.  बताया जा रहा है कि 69 साल की महिला का ब्रेन हेमरेज होने के बाद उसे रांची के मेडिका में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था. जहां जांच में उसकी रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव पायी गयी थी. जिसके बाद महिला को रिम्‍स के कोविड वार्ड में भर्ती किया गया था. जहां मंगलवार को उसकी मौत हो गई. महिला के शव को फिलहाल सुरक्षित रखा गया है.

इससे पहले 5 जून को कोरोना के कारण सूबे में सातवीं मौत हुई थी. 70 साल के बुजुर्ग ने रिम्स के कोविड वार्ड में दम तोड़ दिया था. बुजुर्ग मूलरुप से सिमडेगा के रहनेवाले थे. बता दें कि झारखंड में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं. बीते तीन-चार दिनों में मरीजों की संख्या में उछाल आया है.

 सोमवार को रिकॉर्ड 187 नये केस

सोमवार को रिकॉर्ड 187 नये केस सामने आये थे, जिसके बाद राज्य में कोरोना मरीजों की कुल संख्या 1330 हो चुकी है. जिनमें से 803 एक्टिव केस हैं. आठ लोगों की मौत संक्रमण से हो चुकी है. और बाकी के लोग स्वस्थ हो चुके हैं.

झारखंड में सोमवार को मिले 187 नये कोरोना मरीजों में चतरा से 17, देवघर से 5, धनबाद से 19, पूर्वी सिंहभूम से 1, गिरिडीह से 1, गुमला से 15, हजारीबाग से 3, गढ़वा से 5, जामताड़ा से 9, खूंटी से 3, लातेहार से 8, लोहरदगा से 10, पाकुड़ से 12, रामगढ़ से 2, सिमडेगा से 46, रांची से 3 लोग शामिल हैं.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button