JharkhandLohardaga

लोहरदगा : कोरोना पॉजिटिव मरीज ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Lohardaga: जिला के सदर अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव एक मरीज ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है. ये घटना सोमवार की रात की है. हालांकि इसकी जानकारी मंगलवार को हुई. इस संबंध में लोहरदगा के डीसी और एसपी से संपर्क करने की कोशिश की गयी, लेकिन किसी ने भी फोन नहीं उठाया. जानकारी मिलने के बाद लोहरदगा पुलिस सदर अस्पताल पहुंची है और शव को स्पताल से बाहर निकालने की कार्रवाई की जा रही है.

पॉजिटिव आने के बाद से तनाव में था व्यक्ति 

जानकारी के अनुसार, कोरोना संक्रमित मरीज सदर अस्पताल में भर्ती था. उसकी रिपोर्ट सोमवार की देर रात पॉजिटिव आने के बाद तनाव में आकर संक्रमित व्यक्ति ने गमछा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सूचना मिलने के साथ ही पुलिस-प्रशासन की पूरी टीम सदर अस्पताल पहुंच गयी और अपने-अपने तरीके से जांच-पड़ताल शुरू कर दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button