National

राजनाथ पर राहुल का पलटवार: कहा- हाथ पर बयान खत्म हुआ हो तो बतायें, क्या चीनी सैनिकों ने लद्दाख पर कब्जा कर लिया है? 

New Delhi: कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह द्वारा उन पर निशाना साधे जाने को लेकर मंगलवार को पलटवार किया है. राहुल गांधी ने राजनाथ सिंह से सवाल किया कि क्या चीन के सैनिकों ने लद्दाख में भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है.

इसे भी पढ़ें- दिल्ली: आज होगा CM केजरीवाल का Corona टेस्ट, रविवार से बिगड़ी तबीयत, खांसी-बुखार की शिकायत

राहुल का पलटवार

उन्होंने ट्वीट किया कि अगर रक्षा मंत्री का हाथ के निशान पर टिप्पणी करने का काम पूरा गया हो गया हो तो वह इसका जवाब दे सकते हैं कि क्या चीन के सैनिकों ने लद्दाख में भारतीय क्षेत्र पर कब्जा कर लिया है?’’

गौरतलब है कि राहुल गांधी ने मौजूदा समय में देश की रक्षा नीति को वैश्विक स्वीकृति मिलने संबंधी गृह मंत्री अमित शाह के बयान पर सोमवार को उन पर शायराना अंदाज में निशाना साधा था. इस पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कांग्रेस नेता पर पलटवार करते हुए ट्वीट किया कि मिर्ज़ा ग़ालिब का ही शेर थोड़ा अलग अन्दाज़ में है. ‘हाथ’ में दर्द हो तो दवा कीजै, ‘हाथ’ ही जब दर्द हो तो क्या कीजै.’’ उल्लेखनीय है हाथ का पंजा कांग्रेस का चुनाव चिन्ह है.

इसे भी पढ़ें- Corona Update: कई राज्यों में राष्ट्रीय औसत से भी तेजी से बढ़ रहा संक्रमण, लॉकडाउन में छूट का असर?

सीमा पर गतिरोध को लेकर राहुल कई बार कर चुके हैं सवाल

राहुल गांधी ने लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर गतिरोध का परोक्ष रूप से हवाला देते हुए सोमवार को ट्वीट किया था कि सब को मालूम है ‘सीमा’ की हक़ीक़त, लेकिन दिल को ख़ुश रखने को ‘शाह-यद’ ये ख़्याल अच्छा है.

दरअसल, शाह ने बिहार में वीडियो कांफ्रेस के माध्यम से रविवार को की गयी सभा में कहा था कि भारत की रक्षा नीति को वैश्विक स्वीकृति मिली है. अमेरिका और इज़राइल के बाद पूरी दुनिया इससे सहमत है कि यदि कोई अन्य देश अपनी सीमाओं की रक्षा करने में सक्षम है, तो वह भारत है.

राहुल गांधी एवं कांग्रेस भारत और चीन के बीच सीमा पर गतिरोध को लेकर पिछले कुछ हफ्ते में सरकार से कई बार सवाल कर चुके हैं. पिछले दिनों उन्होंने सवाल किया था कि क्या सरकार इस बात की पुष्टि कर सकती है कि चीन का कोई भी सैनिक भारतीय सीमा में दाखिल नहीं हुआ है.

इसे भी पढ़ें- लगातार तीसरे दिन बढ़ी तेल की कीमत, पेट्रोल 54 पैसे/लीटर, डीजल 58 पैसे/लीटर महंगा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button