
Ranchi: शुक्रवार को झारखंड ( Jharkhand News ) में कोरोना विस्फोट ( covid-19 patient ) हुआ है. मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को रिकॉर्ड 93 मामले सामने आए हैं. एक दिन में अब से पहले कभी भी इतने मरीज सामने नहीं आए थे. इसी के साथ झारखंड में मरीजों ( Number of Patient in Jharkhand ) की संख्या 936 हो गई है
505 है एक्टिव केसों की संख्या
मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, सूबे में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 505 हो गई है. वहीं अब तक 410 मरीज ठीक हो कर अपने-अपने घर चले गए हैं। जानकारी के अनुसार, 922 कोरोना पॉजिटिव में से 654 प्रवासी मजदूर हैं.
सिमडेगा में मिले सर्वाधिक 30 मरीज
मेडिकल बुलेटिन के अनुसार, शुक्रवार को सिमडेगा में 30, हजारीबाग में 24. रामगढ़ में 7, लातेहार में 6, गढ़वा में 6, रांची, धनबाद, कोडरमा, पलामू, पूर्वी सिंहभूम, और गुमला में एक-एक मरीज मिले हैं.
आज कहां-कहां मरीज हुए ठीक
इन सबके बीच अच्छी खबर ये है कि मरीज स्वस्थ भी हो रहे हैं। मेडिकल बुलेटिन के अनुसार अब तक 410 मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं. वहीं शुक्रवार को पश्चिमी सिंहभूम में कोरोना से संक्रमित 3 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट गए. वहीं, गिरिडीह में 6 मरीज स्वस्थ होकर घर लौट गए. शुक्रवार को सबसे अच्छी खबर धनबाद से आई.
कोरोना काल मे धनबाद ने बनाया कीर्तिमान
यहां पर एक साथ 37 मरीज स्वस्थ होकर अपने-अपने घर लौट गए. बताया जा रहा है कि राज्य के किसी भी जिले में एक दिन में इतने मरीज एक साथ स्वस्थ होकर अपने-अपने घर नहीं लौट थे. धनबाद में अब तक कुल 53 लोगों ने कोरोना को मात देकर अपने-अपने घर लौट चुके हैं.




