
Palamu / Garhwa: भ्रष्ट पदाधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ एसीबी लगातार कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में गढ़वा जिले में टीम ने बड़ी कार्रवाई की है. गढ़वा समाहरणालय परिसर स्थित भवन निर्माण विभाग के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर रमेश चंद्र प्रसाद को 5000 रु घूस लेते एसीबी टीम ने रंगे हाथ पकड़ लिया.
उनके कार्यालय से उन्हें गिरफ्तार किया गया. पलामू एसीबी की टीम रमेश चंद्र को गिरफ्तार करने के बाद मेदिनीनगर ला रही है. जरूरी कागजी प्रक्रिया और मेडिकल जांच के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया जाएगा.
इसे भी पढ़ें –गुजरातः राज्यसभा चुनाव से पहले एक और विधायक ने छोड़ा कांग्रेस का हाथ, अबतक आठ का इस्तीफा
एसीबी को देखते टॉयलेट में डाला नोट
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जैसे ही एग्जीक्यूटिव इंजीनियर ने निगरानी टीम के सदस्यों को देखा अपने पॉकेट रखे 5000 रूपया घूस रूपये को अपने चेंबर टॉयलेट में डाल कर पानी फ्लश कर दिया.
उसके बाद निगरानी टीम के सदस्यों ने उनके हाथों को एवं उनके पैंट के पॉकेट को धुलवाया. चूंकि नोटों पर निगरानी टीम ने पहले से ही केमिकल लगा दिया गया था. इसलिए एग्जीक्यूटिव इंजीनियर के हाथ और पैंट के पॉकेट से रंग निकलने लगा. जिसके बाद लाख मना करने के बावजूद वो रंगे हाथ पकड़े गये.
इसे भी पढ़ें –मोबाइल से चीनी एप्प डिलीट करना, नाखून कटा कर शहीद होने जैसा




