National

कांग्रेस ने कर्नाटक से खड़गे को घोषित किया राज्यसभा उम्मीदवार

New Delhi: कांग्रेस ने अपने वरिष्ठ नेता मल्लिकार्जुन खड़गे को कर्नाटक से राज्यसभा चुनाव के लिए शुक्रवार के अपना उम्मीदवार घोषित किया.

पार्टी महासचिव मुकुल वासनिक की ओर से जारी बयान के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने उम्मीदवारी के लिए पूर्व केंद्रीय मंत्री खड़गे के नाम को स्वीकृति दी है.

इसे भी पढ़ें- सावधान! इस ब्लड ग्रुप के लोगों को कोरोना से है सबसे ज्यादा खतरा

19 जून को चार सीटों पर होना है चुनाव

खड़गे पिछली लोकसभा में कांग्रेस के सदन में नेता थे. वह 2019 में लोकसभा चुनाव हार गये थे. कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटों के लिए 19 जून को चुनाव होना है.

कांग्रेस के दो मौजूदा राज्यसभा सदस्यों एमवी राजीव गौड़ा और बीके हरिप्रसाद का कार्यकाल इस महीने के आखिर में पूरा हो रहा है. राज्य विधानसभा के मौजूदा संख्या बल के आधार पर कांग्रेस को चार में से सिर्फ एक सीट मिलती दिख रही हैं.

इसे भी पढ़ें- रांचीः सिविल सर्जन ने मेडिका को भेजा नोटिस, रिम्स को पूरी जानकारी नहीं देने पर जताई आपत्ति

तो कांग्रेस के खाते में आ सकती है चौथी सीच

कर्नाटक में राज्यसभा की चार सीटों पर होने वाले चुनाव में भाजपा के खाते में दो सीटें जाना तय माना जा रहा है. ऐसे में चौथी सीट के लिए चुनाव की संभावना है.  अगर कांग्रेस और जनता दल (सेक्युलर) साझा उम्मीदवार खड़ा करते हैं तो चौथी सीटें उनके खाते में आ सकती है. 

इसे भी पढ़ें- भारत-चीन के बीच तनाव: 7 जून को दोनों देश कई अहम मुद्दों पर करेंगे बात

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button