
Palamu/Latehar : पलामू प्रमंडल के पलामू में छह और लातेहार जिले के महुआडांड़ से मिले एक कोरोना पॉजिटिव का इलाज शुरू करा दिया गया है. सभी के सैंपल रिपोर्ट बुधवार की देर शाम पॉजिटिव आने के बाद गुरूवार को एक एक करके सभी को कोविड अस्पताल लाया गया. सातों मरीज बिना लक्षण के हैं. इससे उनके जल्द ठीक हो जाने की संभावना है.
पलामू में हुसैनाबाद के 4, हैदरनगर व पांडू के एक एक हैं कोरोना संक्रमित
पलामू जिले के हुसैनाबाद प्रखंड के चार और हैदरनगर और पांडू के एक एक कोरोना संक्रमित मरीज की पुष्टि हुई है. इसके साथ ही पलामू में संक्रमितों का आंकड़ा 25 पहुंच गया है. हालांकि इसमें से स्वस्थ होकर 16 लोग घर चले गए हैं.
इसे भी पढ़ेंः राहुल से बोले राजीव बजाज: कठोर लॉकडाउन से औंधे मुंह गिरी GDP, अर्थव्यवस्था हुई तबाह
पीएमसीएच के कोविड केयर अस्पताल में लाए गए सभी संक्रमित
विभागीय जानकारी के अनुसार हुसैनाबाद में 25 मई को चेन्नई से एक, 24 मई को महाराष्ट्र के ठाणे से एक, महाराष्ट्र के सोलापुर से एक, गुजरात के अहमदाबाद से एक और 16 मई को महाराष्ट्र के ठाणे से एक प्रवासी मजदूर हुसैनाबाद अनुमंडल क्षेत्र आया था.
इसके अलावा 20 मई को सूरत से पांडू एक प्रवासी महिला मजदूर पंहुचा था. तत्काल सभी संक्रमितों को पलामू मेडिकल कॉलेज अस्पताल परिसर स्थित कोविड केयर सेंटर फॉर आइसुलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया. आयुष मंत्रालय की जारी गाइडलाइन के अनुसार उसका उपचार शुरू कर दिया गया है.
सभी नये कोरोना पॉजिटिव थे क्वारेंटाईन: उपायुक्त
पलामू के उपयुक्त डॉ शांतनु कुमार अग्रहरि ने बताया कि पलामू आते ही सभी को क्वारंटाईन कर दिया गया था. वह किसी के संपर्क में नहीं आए हैं. पलामू के लोग घबराए नहीं. प्रशासनिक निर्देशों का पालन करें. पलामू के सिविल सर्जन डॉ जॉन एफ केनेडी ने हुसैनाबाद और पांडू क्षेत्र में कोरोना पॉजिटिव मरीज की पुष्टि की.
बताया कि वह किसी के संपर्क में नहीं आए हैं. मालूम हो कि पलामू में अब तक 25 कोरोना के संक्रमित मरीजों की पुष्टि हो चुकी है. आयुष मंत्रालय की जारी गाइडलाइन के अनुसार उपचार हुआ तो 16 स्वस्थ हो कर घर चले गए. शेष 9 लोगों का इलाज चल रहा है.
इसे भी पढ़ेंः CID में मैन पावर की कमी, बावजूद हर चौथे दिन एक मामले को टेकओवर कर एक का हो रहा निष्पादन
लातेहार के महुआडांड़ से एक पॉजिटिव
लातेहार जिले के महुआडांड प्रखण्ड में गत 3 जून को एक व्यक्ति का कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाए जाने से इस क्षेत्र के लोगों में हडकंप मच गया है. कोरोना पॉजिटिव पाये जाने वाले मरीज प्रवासी श्रमिक है. इसकी पुष्टि करते हुए महुआडांड़ एसडीएम सुधीर कुमार दास ने बताया कि कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाये गये प्रवासी मजदूर चेन्नई से गत 24 मई को महुआडांड आया था.
जिसे सुरक्षा के लिहाज से औधोगिक प्रशिक्षण संस्थान केन्द्र महुआडांड में शुरू से ही कोरेन्टाइन सेंटर में रखा गया था. मरीज किसी भी महुआडांड़वासियों के संपर्क में नहीं आया. सुरक्षा के लिहाज से कोरोना टेस्ट पॉजिटिव पाये गये प्रवासी मजदूर के साथ एक ही कमरे में रहने वाले अन्य नौ लोगों को भी कोरंटाइन सेंटर से कोविड केयर सेन्टर लातेहार में शिफ्ट कर दिया गया है.
इस दौरान महुआडांड एसडीएम सुधीर कुमार दास, एसडीपीओ रतिभान सिंह, बीडीओ टुडू दिलीप, सीओ जुल्फीकार अंसारी, महुआडांड थाना प्रभारी महेन्द्र करमाली, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सुनील कुमार अपनी टीम के साथ मौजूद थे.
इसे भी पढ़ेंः डूबती अर्थव्यवस्था में अगर सचमुच सुधार करना है तो दावों और यथार्थ के बीच के अंतर को समझना जरूरी है




