
Dumka: पुलिस ने एक ट्रैक्टर चोर गिरोह का खुलासा किया है. गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने ट्रैक्टर चोरी कर बेचने वाले गिरोह के 10 लोगों को गिरफ्तार किया है.
सभी चोर जिले के अलग-अलग क्षेत्रों के रहने वाले हैं. गिरफ्तार अपराधियों में गिरोह के दो सरगना भी शामिल हैं. इनमें मुफस्सिल थाना क्षेत्र के असहाना गांव निवासी नवीन कुमार सिंह और पत्थरपानी निवासी रहीम अंसारी है.
इसे भी पढ़ें- चीन से आगे निकला पाकिस्तान, कोरोना के मामले में 17वें नंबर पर पहुंचा
फर्जी कागजात बनाकर बेचते थे ट्रैक्टर
दुमका पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार चोर ही लगातार ट्रैक्टर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे थे. ये ट्रैक्टर चोरी कर उसके नकली कागजात बनाते थे. फिर उसका रंग बदलकर उसे बाजार में बेच देते थे. चोरी के ट्रैक्टर से पत्थर खदान एवं बालू लोड का काम भी किया जाता था.
पिछले कई दिनों से पुलिस इस गिरोह की खोज में थी. जिसके बाद इनके बारे में गुप्त सूचना मिली थी. उसी सूचना के आधार पर 10 लोगों को गिरफ्तार किया गया. जिसमें गिरोह के दो सरगना भी शामिल हैं. फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है. साथ ही चार चोरी के ट्रैक्टर भी इनके पास से बरामद किये गये हैं.
इसे भी पढ़ें- राहुल से बोले राजीव बजाज: कठोर लॉकडाउन से औंधे मुंह गिरी GDP, अर्थव्यवस्था हुई तबाह
सस्ते दामों में बेचे जाते थे चोरी के ट्रैक्टर
एसपी ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बीते दिनों ट्रैक्टर चोरी की घटना को देखते हुए एक टीम का गठन किया गया. टीम ने मामले की जांच शुरू की. जांच के दौरान पता चला कि ट्रैक्टर चोरी करने वाले गिरोह के तार बिहार समेत अन्य पड़ोसी राज्यों से भी जुड़े हुए हैं. चोरों द्वारा ट्रैक्टर चोरी कर सस्ते दामों में बेच दिया जाता था.
ये चोर ट्रैक्टरों को एक से डेढ़ लाख रुपये में बेच दिया करते थे. वहीं पुलिस का कहना है कि गुरोह के अन्य कई सदस्य फिलहाल गिरफ्त से दूर हैं. उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जल्दी ही उनका पता भी लगा लिया जायेगा.
इसे भी पढ़ें- राज्य में 779 कोरोना मरीजों में से 459 की उम्र 30 साल से कम, 50 से अधिक के मात्र 53 लोग





24489 330339Generally I dont read this kind of stuff, but this was actually fascinating! 651936