Crime NewsJharkhandPakur

नक्सली के नाम पर रंगदारी की मांग करनेवाले दो अपराधी गिरफ्तार

Pakur:  जिले के अमड़ापाडा थाना क्षेत्र के बरमसिया गांव में चेकडैम निर्माण कर रहे कर्मियों से रंगदारी मांगने वाले अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता पायी है. इसकी जानकारी सोमवार को पुलिस अधीक्षक सुनील भास्कर नगर थाना में प्रेसवार्ता के दौरान मीडिया कर्मियों को दी है.

एसपी ने बताया कि चेकडैम निर्माण कर रहे कर्मी विजय कुमार के लिखित शिकायत पर कांड संख्या 32/19 दिनांक एक जून 2019 के आलोक में भादवि की धारा 386/387/34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया गया था.

जिसमें वादी द्वारा आरोप लगाया गया था कि बीते 27 मई 2019 को रात्रि साढ़े बारह बजे सात व आठ की संख्या अज्ञात अपराधी बरमसिया गांव बांसलोई नदी पर बन रहे चैकडेम पर आये और वहां काम कर रहे मजदूरों के पास पटाखा फोड़ दिया. जोरदार आवाज हुई जिससे मजदूर भाग खड़ा हुए.

इस दौरान एक कर्मी से 20 लाख रंगदारी की मांग की और पर्चा भी छोड़ दिया. जाते समय कर्मियों को धमकी देते हुए कहा कि अगर रंगदारी की रकम नहीं दी जाती है तो प्लांट में क्षति पहुंचाई जयेगी.

एसपी ने बताया कि इसके पूर्व भी पचूवाड़ा टाटी टोला स्थित प्लांट पर धमकी देकर कंपनी के लोगों से दो लाख रुपये अपराधकर्मी ले चुके हैं.

इसे भी पढ़ेंः अंतरराष्ट्रीय किक बॉक्सिंग चैंपियनशिप में धनबाद के कृष्णा ने जीता स्वर्ण 

पुलिस छापेमारी में 500-500 सौ के नोट हुए बरामद

एसपी सुनील भास्कर ने बताया कि पुलिस छापेमारी के दौरान अपराधी फ्रांसिस टुडू, पिता-चोई टुडू, ग्राम बड़ा तालडीह को गिरफ्तार किया गया. उसके बयान पर अपराधी के घर से 500-500 रुपये के 9 नोट एवं दिलीप टुडू के घर से 500-500 के 11 नोट बरामद हुए.

पुलिस ने दिलीप टुडू को भी गिरफ्तार कर लिया है. उक्त कांड में संलिप्त अन्य अभियुक्त कामेश्वर मुर्मू, सदिम मड़ैया, सिरिल हेम्ब्रम को गिरफ्तार करने के लिए दुमका जिला के गोपीकांदर एवं अमड़ापाडा में छापेमारी की जा रही है.

इसे भी पढ़ेंः मनी लॉन्ड्रिंग का मामला :  पूर्व आईएएस अधिकारी डॉ प्रदीप कुमार ने ईडी की विशेष अदालत में किया सरेंडर,  जेल भेजे गये

ठेकेदार पर भी उठ रहे सवाल

चेकडैम निर्माण कर रही कंपनी की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं. अपने दिए आवेदन में पूर्व में अपराधियों को दो-दो लाख रुपये बतौर लेवी देने की बात कही जा रही है.

जबकि नियम के अनुसार किसी भी कीमत पर रंगदारों को लेवी या अवैध रुपये देने पर यह जुर्म के श्रेणी में आता है. अगर इस तरह का काम कंपनी द्वारा किया गया है और इसकी सूचना प्रशासनिक अफसर को नहीं दी गयी है तो वैसे लोगों पर मुकदमा दर्ज किया जा सकता है.

गिरफ्तार अपराधियों के नाम

एसपी ने बताया कि अमड़ापाडा थाना क्षेत्र के बड़ा तालडीह गांव के फ्रांसिस मुर्मू, लिट्टीपाड़ा के दिलीप टुडू को गिरफ्तार किया गया है. फ्रांसिस के घर से 500-500 के नौ नोट, दिलीप टुडू के घर से 500 सौ रुपये के 11 नोट बरामद किए गये हैं.

इस तरह हुई कार्रवाई

एसपी ने बताया कि दोनों अभियुक्तों के विरुद्ध अमड़ापाडा थाना कांड संख्या 40/15 भादवि की धारा 392/387/34 आईपीसी के तहत मामला दर्ज किया जा चुका है. अमड़ापाडा क्षेत्र के मंडरो उपस्वास्थ्य केंद्र में रंगदारी का मामला दर्ज किया जा चुका है.

छापामारी दल में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी अशोक कुमार सिंह, अमड़ापाडा पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र रविदास, पुलिस निरीक्षक रामचंद्र सिंह, मारकंडे मिश्र, मनदीप मेहता,बिनोद कुमार मालिक आदि मौजूद थे.

इसे भी पढ़ेंः महागठबंधन बनाने का पक्षधर है जेएमएम, इस माह के अंत हो सीटों का बंटवारा: हेमंत सोरेन

 

Related Articles

Back to top button