
Jamtara : बुधवार को झारखंड जन जागृति मंच की बैठक मिहिजाम पाल बगान में हुई. बैठक में मुख्य रूप से मंच के संयोजक राकेश लाल मौजूद रहे. स्कूलों द्वारा कोरोना काल मे अभिभावकों से स्कूल फीस व री-एडमिशन फीस लेने के विरुद्ध चर्चा की गयी.
राकेश लाल ने कहा कि देश के करोड़ों लोगों के समक्ष रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न हो गई है. निजी कंपनी में कार्यरत करोड़ों लोगों की नौकरी चली गई.
इसे भी पढ़ेंः टैक्स कलेक्टिंग एजेंसी Sparrow को लेकर नगर विकास विभाग और रांची नगर निगम के बीच ठनी
ऐसे समय में निजी स्कूलों को ऑनलाइन पढ़ाई के नाम पर फीस माफ कर देनी चाहिए न कि मनमाना दबाव बनाना चाहिए. कहा कि इस संबंध में चिरेका महाप्रबंधक व जामताड़ा डीसी को पत्र लिखा गया है. करवाई नहीं होने पर झारखंड जन जागृति मंच अभिभावकों के पक्ष में आंदोलन करेगा.
इसे भी पढ़ेंः केंद्र सरकार से राहुल का सवाल- क्या कोई चीनी सैनिक भारतीय सीमा में नहीं घुसा?
इस बात पर चर्चा की गयी कि मिहिजाम के CNC स्कूल, संत मैरी कान्वेंट स्कूल, चित्तरंजन के संत जोसेफ कान्वेंट स्कूल, बीआरएस स्कूल द्वारा अभिभावकों पर फीस वसूली के लिए दबाव बनाया जा रहा है. जो कि उचित नहीं है.
अगर इन मांगों पर तत्काल कार्यवाही नहीं हुई तो झारखंड जन जागृति मंच चरणबद्ध तरीके से आंदोलन शुरू करेगा. बैठक में चंद्रशेखर साव, खोखा, सैयद राजू के अलावे अभिभावक सनोज, उर्मिला, मोनी देवी शम्भू कर्मकार उपस्थित थे.
इसे भी पढ़ेंः रिम्स को मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाने के लिए तैयार हुआ ड्राफ्ट, हेल्थ डिपार्टमेंट की हामी का इंतजार




