Read Next
21/12/2025
भारत के पुल : कठिनाइयों पर स्थापत्य की विजय
30/11/2025
रांची : किंग कोहली के विराट शतक और कुलदीप के 4 विकेटों से जीता भारत, 17 रनों से मिली जीत
26/11/2025
क्रिकेटर विराट कोहली पहुंचे रांची, 30 नवंबर को होने वाले वनडे मुकाबले में आएंगे नजर
23/11/2025
ED के 44 ठिकानों पर हुई रेड में मिले 14 करोड़ से अधिक नकद और कोयला घोटाला के बड़े सबूत
20/11/2025
नीतीश कुमार ने 10वीं बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली, 26 मंत्रियों में तीन महिला और एक मुस्लिम चेहरा शामिल
18/11/2025
अल फलाह यूनिवर्सिटी के फाउंडर जावेद सिद्दीकी मनी लॉन्ड्रिंग केस में गिरफ्तार, ईडी की रेड के बाद हुई गिरफ्तारी
18/11/2025
एक करोड़ का इनामी नक्सली कमांडर हिडमा और उसकी पत्नी हुई ढेर
17/11/2025
अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पवेलियन में लाइव तसर सिल्क डेमो ने खींचा आगंतुकों का ध्यान
15/11/2025
बिहार चुनाव में एनडीए की रिकॉर्ड जीत पर बोले पीएम मोदी, बिहार ने गर्दा उड़ा दिया
13/11/2025
सुप्रीम कोर्ट का झारखंड सरकार को निर्देश, सारंडा वन क्षेत्र को वन्यजीव अभयारण्य के रूप में करें अधिसूचित
Back to top button
New Delhi: कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने लद्दाख में चीनी सैनिकों की कथित घुसपैठ से जुड़ी खबरों के आधार पर सरकार से बुधवार को सवाल किया. राहुल ने पूछा कि क्या सरकार इसकी पुष्टि कर सकती है कि चीन का कोई सैनिक भारतीय सीमा में दाखिल नहीं हुआ?
इसे भी पढ़ें- दिल्ली हिंसा: पुलिस ने ताहिर हुसैन को बताया मास्टरमाइंड, एक करोड़ 10 लाख खर्च करने का भी आरोप
क्या कहा राहुल ने
राहुल गांधी ने एक खबर का हवाला देते हुए ट्वीट किया कि क्या भारत सरकार इसकी पुष्टि कर सकती है कि चीन का कोई सैनिक भारतीय सीमा में दाखिल नहीं हुआ?
इससे पहले कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने भी कहा था कि चीनी सेना के भारतीय सीमा में घुसपैठ के दुस्साहस पर मोदी सरकार क्यों मौन बैठी है. दरअसल, नयी सैटेलाइट इमेज आयी थी. इसके आने के बाद एलएसी पर चीनी सैनिकों की बड़ी संख्या में घुसपैठ को लेकर अलग-अलग दावे किये जा रहे हैं.
इसे भी पढ़ें- सरकारी बैंकों का होगा निजीकरण? मोदी सरकार नीति आयोग के प्रस्ताव पर कर रही विचार !
भारत अपनी स्थिति से पीछे नहीं हटेगा: राजनाथ सिंह
गौरतलब है कि रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने वास्तविक नियंत्रण रेखा (एलएसी) पर लगभग एक महीने से चले आ रहे गतिरोध के बारे में बुधवार को कहा कि पूर्वी लद्दाख में चीनी सैनिक ‘‘अच्छी खासी संख्या में’’ आ गये हैं. साथ ही भारत ने भी स्थिति से निपटने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाये हैं.
सिंह ने कहा कि भारत और चीन के वरिष्ठ सैन्य अधिकारियों के बीच छह जून को बैठक तय की गयी है. इसके साथ ही उन्होंने आश्वस्त किया कि भारत अपनी स्थिति से पीछे नहीं हटेगा. खबरों के अनुसार, एलएसी पर भारत की तरफ गलवान घाटी और पैंगोंग त्सो क्षेत्र में चीनी सैनिक अच्छी-खासी संख्या में डेरा डाले हुए हैं.
इसे भी पढ़ें- रिम्स को मेडिकल यूनिवर्सिटी बनाने के लिए तैयार हुआ ड्राफ्ट, हेल्थ डिपार्टमेंट की हामी का इंतजार