Uncategorized

सिल्ली उपचुनाव के लिए आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने किया नामांकन, सीमा महतो से होगी सीधी टक्कर

Ranchi : सिल्ली विधानसभा उपचुनाव लिये आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो ने नामांकन कर लिया है. नामांकन के वक्त सुदेश महतो के साथ रघुवर सरकार के साथ मंत्री चंद्रप्रकाश चौधरी, तमाड़ से विधायक विकास सिंह मुंडा, टुंडी विधायक राजकिशोर महतो, पूर्व विधायक उमाकांत रजक के अलावा आजसू प्रवक्ता देवशरण भगत, जुगसलाई विधायक रामचंद्र मौजूद थे. वहीं खबर है कि सिल्ली उपचुनाव के लिये जेएमएम के पूर्व विधायक अमित महतो की पत्नी सीमा महतो नौ मई को नामांकन करेंगी.

सीमा महतो देंगी टक्कर

सिल्‍ली विधानसभा उपचुनाव में आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो की सीधी टक्‍कर वहां से जेएमएम के पूर्व विधायक अमित महतो की पत्‍नी सीमा महतो से होगी.  

्मे्िन

इसे भी पढ़ें – सिल्‍ली उपचुनाव का संग्राम : सुदेश महतो के खिलाफ मैदान में उतरेंगी अमित महतो की पत्‍नी सीमा महतो 

दांव पर होगी सुदेश की प्रतिष्ठा, अमित महतो की साख

चुनावी संग्राम के तौर पर सिल्‍ली विधानसभा सीट बहुत ही दिलचस्‍प होगी, जिसपर पूरे झारखंड के लोगों की नजर होगी. क्‍योंकि एक तरफ साढ़े तीन साल विधायकी से दूर रहने वाले आजसू सुप्रीमो सह पूर्व उपमुख्‍यमंत्री सुदेश महतो होंगे और तो दूसरी ओर अमित महतो अपनी पत्‍नी सीमा महतो को उम्‍मीदवार बनाकर चुनावी मैदान में उतारेंगे. सीमा अपने पति अमित महतो की इज्‍जत और सुदेश महतो अपनी खोई हुई प्रतिष्‍ठा वापस लाने के लिए चुनावी समर में उतरेंगी.

न्यूज विंग एंड्रॉएड ऐप डाउनलोड करने के लिए आप यहां क्लिक कर सकते हैं. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पेज लाइक कर फॉलो भी कर सकते हैं.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button