BiharCorona_Updates

#CoronaOutbreak: बिहार में कोरोना के 96 नये केस, कुल मरीजों की संख्या हुई 1675

Patna: बिहार में बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के कुल 96 नये मामले सामने आये हैं. इसके साथ ही प्रदेश में कोविड-19 से संक्रमित मामले अब बढ़कर 1675 हो गये हैं. जबकि अबतक बिहार में इस वायरस से कुल 9 लोगों की जान जा चुकी है.

कहां से हैं ये  96नये मामले

बिहार स्वास्थ्य सोसायटी की स्टेट सर्वेलन्स अफिसर डा रागिनी मिश्र ने बताया कि बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण के जो 96 नये मामले सामने आये हैं उनमें पूर्वी चंपारण के 26, बक्सर के 21, दरभंगा एवं पटना के 09-09 सिवान के 08, नवादा में 07, भोजपुर में 06, भागलपुर के 03, सुपौल के 02 तथा मुजफ्फरपुर, सीतामढी, मधुबनी, नालंदा और वैशाली के एक-एक मामले शामिल हैं.

गौरतलब है कि बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण से अबतक कुल नौ मरीजों  की जान जा चुकी है. जिसमें पटना एवं वैशाली में दो-दो और मुंगेर, रोहतास, पूर्वी चंपारण, सीतामढ़ी एवं खगड़िया जिले में एक-एक मरीज की मौत हो चुकी है.

कोरोना संक्रमित 571 मरीज हुए ठीक

बिहार में कोरोना वायरस संक्रमण के मामले अब तक सबसे अधिक पटना में 176, मुंगेर में 133, रोहतास में 91, बक्सर में 85, बेगूसराय में 82, मधुबनी में 80, नालंदा में 79, खगडिया में 70, गोपालगंज में 64, भागलपुर में 62, जहानाबाद मेंं 58, सिवान में 53, बांका में 51, नवादा में 48, पूर्वी चंपारण में 45, कैमूर एवं भोजपुर में 44-44, कटिहार में 35, पूर्णिया, मुजफ्फरपुर एवं दरभंगा में 31-31, सुपौल में 29, औरंगाबाद में 26, पश्चिम चंपारण में 25, शेखपुरा में 24, सहरसा में 22, मधेपुरा में 20, अरवल में 17, वैशाली एवं समस्तीपुर में 16, जमुुई में 15, लखीसराय, किशनगंज एवं सारण में 14-14, गया में 11, सीतामढी में 10, शिवहर में 05 तथा अररिया में 04 मामले प्रकाश में आये हैं.

बिहार में अब तक कोरोना वायरस के संदिग्ध 62503 कोरोना नमूनों की जांच की जा चुकी है. और कोरोना संक्रमित 571 मरीज ठीक हुए हैं. 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button