
Kolkata : भीषण चक्रवाती तूफान “अम्फान” के लिए मौसम विभाग ने मंगलवार को अलर्ट जारी किया है. विभाग के पूर्वी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष एस बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि चक्रवात तेज गति से पश्चिम बंगाल और ओड़िशा तथा बांग्लादेश के समुद्र तट की ओर बढ़ रहा है.
इस बीच तूफान के कारण बुधवार की सुबह से पश्चिम बंगाल, झारखंड और ओड़िसा के कई जिलों में बारिश शुरू हो गई है. शाम में चक्रवात का असर सबसे ज्यादा रहने की आशंका है. लोगों को एहतियात बरतने की सलाह दी गई है.
मूल रूप से बुधवार को यह बंगाल के पूर्व मेदिनीपुर स्थित दीघा के समुद्र तट से टकरायेगा और दक्षिण 24 परगना के सागरदीप समुद्र तट से होते हुए गुजरेगा. ओड़िशा के पारादीप समुद्र तट से टकराने की संभावना है. बंगाल से पहले ओड़िशा के समुद्र तट पर तूफान पहुंच जायेगा.
उन्होंने बताया कि फिलहाल यह दीघा के समुद्र तट से 630 किलोमीटर दक्षिण पश्चिम में है जो बुधवार शाम तक किनारे पहुंच जायेगा. उन्होंने बताया कि जब तूफान समुद्र तट से टकरायेगा तब इसकी गति 165 से 170 किलोमीटर प्रति घंटे और अधिकतम स्पीड 185 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है.
इसे भी पढ़ें – पुरानी कीमत से 25 फीसदी ज्यादा कीमत पर बिकेगी शराब, सरकार ने वैट बढ़ाया, 10 फीसदी कोरोना टैक्स भी
मच सकती है भारी तबाही
श्री बनर्जी ने बताया कि चक्रवात के कारण समुद्र में चार से पांच मीटर ऊंची लहरें उठ सकती हैं. उन्होंने यह जानकारी दी कि उत्तर और दक्षिण 24 परगना से सटे समुद्र में चार से पांच मीटर ऊंची लहरें उठेंगी, जबकि पूर्व मेदिनीपुर में दीघा और अन्य समुद्र तट पर इन लहरों की ऊंचाई तीन से चार मीटर ऊंची रहेंगी. उन्होंने बताया कि इससे समुद्र तट के आसपास के क्षेत्रों में भारी तबाही मच सकती है. हालांकि राज्य सरकार ने मौसम विभाग के अलर्ट के मुताबिक तूफान से मुकाबले की सारी तैयारियां कर ली हैं.
समुद्र तटीय क्षेत्रों में कच्चे मकानों में रहनेवाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचा दिया गया है. आपदा प्रबंधन की टीम भी तैनात है और एनडीआरएफ की टीम के साथ मिल कर राहत और बचाव की सारी तैयारियां कर ली गयी हैं.
इसे भी पढ़ें – #CoronaUpdates: 19 मई को 6 जिलों से मिले कुल 9 नये कोरोना पॉजिटिव, झारखंड में संक्रमण के केस हुए 241
बंगाल के कई शहरों में तेज बारिश
श्री बनर्जी ने बताया कि समुद्र तट पर जैसे ही तूफान पहुंचेगा उसके बाद राज्य के विस्तृत इलाके यानी कोलकाता, हावड़ा, हुगली उत्तर और दक्षिण 24 परगना, पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर में तेज आंधी तूफान के साथ बारिश होगी. ऐसे समय में लोगों को घरों के अंदर ही रहना होगा. दरवाजे और खिड़कियों को बंद रखना ही सबसे बड़ा बचाव होगा.
इसे भी पढ़ें – #Giridih: पांच दिनों बाद जिले के लिए राहत की खबर, 50 रिपोर्ट आयी निगेटिव, साढ़े तीन सौ से अधिक पेंडिंग



