GiridihJharkhand

गिरिडीह :  सूरत और  मुंबई से लौटे प्रवासी मजदूरों को घर तक पहुंचाने की नहीं की गयी व्यवस्था, पैदल चल पड़े मजदूर

Giridih :  सूरत, मुंबई और दिल्ली समेत कुछ बड़े महानगरों से करीब 5090 प्रवासी मजदूरों को लेकर करीब 70 बसें सोमवार को गिरिडीह पहुंची. इनमें महिलाएं और बच्चे भी थे. प्रवासी मजदूरों का जत्था इन बसों से शहर के बीटी मैदान पहुंचा. लेकिन मजदूरों को उनके घर तक पहुंचाने की कोई व्यवस्था नहीं थी.

इसे भी पढ़ेंः #Kolkata : बंगाल में 21 मई से खुलेंगे बाजार, सप्ताह में तीन दिन खुल सकेंगे सरकारी और निजी दफ्तर

इन मजदूरों को जानकारी देने वाले कोई अधिकारी भी नहीं थे. और ना ही मजदूरों के लिए पानी की कोई व्यवस्था थी. लिहाजा, मजदूरों में गुस्सा भी नजर आया. मजदरों ने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से वे अपने जिले में पहुंच गये हैं. लेकिन अब वे लोग घर कैसे पहुंचेंगे, इसकी चिंता है.

इसे भी पढ़ेंः #Kolkata : मेडिकल कॉलेज में नहीं है शव रखने की जगह, अस्पताल में लगाया जा रहा डीप फ्रीज

क्योंकि धनबाद स्टेशन से इन बस चालकों ने उन लोगों को शहर के बीटी मैदान में छोड़ दिया. बस उनके घर छोड़ने के लिए तैयार नहीं है. जबकि वे लोग किराया देने के लिए भी तैयार हैं.

काफी देर इंतजार के बाद भी जब कहीं से कोई सहयोग नहीं मिला तो मजदूर महिलाओं और बच्चों के साथ पैदल ही चल पड़े. इधर सोमवार की देर शाम सदर अस्पताल की और से जानकारी दी गयी. जिसमें बताया गया कि 16 हजार प्रवासी मजदूरों को होम क्वारेंटाइन किया गया है.

इसे भी पढ़ेंः #RIMS की स्थापना के 60 साल बाद शुरू हुआ किडनी रोग विभाग, नेफ्रोलॉजिस्ट डॉ प्रज्ञा घोष पंत देंगी सेवा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button