JharkhandRanchi

लॉकडाउन के दौरान मानवता की सेवा कर रही राज्य पुलिस, लगातार कर रही काम

Ranchi: एसएसपी अनीश गुप्ता के नेतृत्व में लॉकडाउन के दौरान रांची पुलिस मानवता की सेवा कर रही है. आम तौर पर लोगों पर डंडे चटकाने के लिए जाने जानेवाली पुलिस का कोरोना जैसी वैश्विक आपदा के समय एक नया चेहरा देखने को मिल रहा है.

झारखंड में लॉकडाउन का सख्ती से पालन कराने के साथ-साथ पुलिस लोगों को जागरूक करने, गरीब और जरूरतमंदों को भोजन और राशन मुहैया कराने में जुटी हुई है. इस कार्य मे रांची के एसएसपी अनीश गुप्ता स्वयं सक्रिय हैं. उनके निर्देश पर पुलिस अधिकारी और कर्मी भी जुटे हुए हैं. जिले के सभी के लगभग सभी थाना क्षेत्र में सामुदायिक रसोई की शुरुआत की गयी है.

इसे भी पढ़ें- अमित शाह कहते हैं: ममता बनर्जी प्रेस कांफ्रेंस नहीं करती, पर पीएम तो छह साल से यही कर रहे हैं

बुजुर्गों को दवा व जरूरत पड़ने पर अस्पताल पहुंचा रही पुलिस

डीजीपी एमवी राव की पहल पर 100 नंबर डायल के जरिये घरों में अकेले रहनेवाले बुजुर्गों को दवा व जरूरत पड़ने पर रांची पुलिस के द्वारा अस्पतालों तक पहुंचाया जा रहा है. कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मद्देनजर राज्य में लॉकडाउन के दौरान सार्वजनिक वाहन का परिचालन बंद है.

वैसे बुजुर्ग जिनके पुत्र या रिश्तेदार उनके साथ नहीं रहते हैं. उन्हें आकस्मिक चिकित्सीय सुविधा और दवा प्राप्त करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है. ऐसी कई सूचनाएं प्राप्त होने के बाद डीजीपी एमवी राव की पहल पर झारखंड पुलिस 29 अप्रैल से यह सेवा कि शुरुआत की है.

इसे भी पढ़ें- पिछले 24 घंटे में CISF के 18 जवान पाये गये कोविड-19 पॉजिटिव, अब तक 64 केस

जरूरतमंदों को भोजन करा रही रांची पुलिस

राज्य में लॉकडाउन को सफल बनाने के लिए पुलिस प्रशासन अलर्ट है. लोगों से लॉकडाउन का अनुपालन भी करा रही है. ताकि कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ा जा सके.

वहीं दूसरी ओर इस लॉकडाउन में जो लोग फंसे हैं, उनकी मदद करने का भी पूरा प्रयास झारखंड पुलिस कर रही है. लॉकडाउन में राज्य के सभी हिस्सों में गरीब, असहाय और जरूरतमंदों तक झारखंड पुलिस खाना और जरूरी सामान पहुंचा रही है.

इसे भी पढ़ें- देश में लगातार बढ़ रहा कोरोना का खतरा, 63 हजार के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, 2 हजार से ज्याद की मौत

रांची के ये है कोरोना हीरो

झारखंड में भी कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे है. राजधानी रांची हॉटस्पॉट बन गया. इस दौरान एसएसपी अनीश गुप्ता के नेतृत्व के सिटी एसपी सौरभ, कोतवाली डीएसपी अजित कुमार विमल, सिटी डीएसपी अमित सिंह और सदर डीएसपी दीपक कुमार पांडे साहित सभी थाना प्रभारी लगातार काम कर रहे है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button