Corona_UpdatesMain SliderNational

देश में लगातार बढ़ रहा कोरोना का खतरा, 63 हजार के करीब पहुंचा संक्रमितों का आंकड़ा, 2 हजार से ज्याद की मौत

New Delhi: देश में कोविड-19 के मामले लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं. इस महामारी से संक्रमित होने वालों का आंकड़ा बढ़ता ही जा रहा है. भारत में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर 63 हजार के करीब पहुंच गयी है जबकि 2 हजार से ज्यादा लोगों ने इस वायरस की वजह से अपनी जां गंवा दी है. 

इसे भी पढ़ें- #Ranchi को राहतः मई के नौ दिनों में मिले मात्र 10 मरीज, 36 हुए ठीक, तीन दिन से नया केस नहीं

41 हजार लोगों का चल रहा इलाज

स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक देश में मरने वालों की संख्या रविवार को 2,109 हो गयी और संक्रमण के कुल मामले बढ़कर 62,939 पर पहुंच गये हैं. वहीं पिछले 24 घंटे में 128 लोगों की मौत हुई और 3,277 मामले सामने आये हैं.

मंत्रालय ने बताया कि देश में 41,472 लोग अब भी संक्रमण की चपेट में हैं जिनका इलाज चल रहा है जबकि 19,357 लोग स्वस्थ हो गये हैं और एक मरीज विदेश चला गया है. संक्रमण के कुल मामलों में 111 विदेशी नागरिक भी शामिल हैं.

इसे भी पढ़ें- #Garhwa: सूरत से आये 9 लोगों को क्वारेंटाइन करने गयी पुलिस से भिड़े ग्रामीण, पुलिस ने भांजी लाठियां

कहां कितने लोगों की गयी जान

कुल 2,109 मृतकों में से, सबसे अधिक 779 लोगों की मौत महाराष्ट्र में हुई है. गुजरात में 472, मध्य प्रदेश में 215, पश्चिम बंगाल में 171, राजस्थान में 106, उत्तर प्रदेश में 74, दिल्ली में 73 और आंध्र प्रदेश तथा तमिलनाडु में 44-44 लोगों की मौत हो गयी है.

पंजाब में मृतक संख्या 31 और कर्नाटक एवं तेलंगाना में 30-30 है. जम्मू-कश्मीर और हरियाणा दोनों में कोविड-19 से नौ-नौ लोगों की मौत हुई है जबकि बिहार में पांच और केरल में चार लोगों ने इस बीमारी के कारण अपनी जान गंवाई है.

झारखंड में कोविड-19 से तीन लोगों की मौत हुई है. ओडिशा, चंडीगढ़, असम और हिमाचल प्रदेश में दो-दो लोगों ने दम तोड़ा है. मंत्रालय के आंकड़ों के मुताबिक मेघालय और उत्तराखंड में एक-एक व्यक्ति की मौत हुई है. 

इसे भी पढ़ें- तबलीगी जमात के 2,446 सदस्यों को कॉरेंटाइन सेंटर से छोड़ने का दिल्ली सरकार ने दिया आदेश

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Related Articles

Back to top button